एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BJP ने शुरू कर दी तैयारी, पुराने सहयोगी दलों की 10 सीटों पर खास नजर, पढ़ें पूरी खबर

Bihar BJP: चार-चार विधानसभा का दायित्व एक नेता को दिया गया है. तैयारी इसलिए की जा रही है कि आसानी से जीत मिल सके. जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर किसी तरह की रियायत बरतना नहीं चाहती है. पार्टी बिहार में ऐसी 10 सीटों को चिह्नित कर उस पर खास तैयारी में जुट गई है जिस पर पिछले चुनाव में उसकी सहयोगी पार्टियों ने जीत दर्ज की थी. इन सीटों में वाल्मीकि नगर, कटिहार, पूर्णिया, गया, झंझारपुर, सुपौल, मुंगेर, किशनगंज, नवादा एवं वैशाली हैं.

इन लोकसभा क्षेत्रों में चार-चार विधानसभा का दायित्व एक नेता को दिया गया है. बीजेपी इन सीटों पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है. बीजेपी के उपाध्यक्ष संतोष पाठक कहते हैं कि पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर तैयारी कर रही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव में सहयोगी दल के प्रत्याशी विजयी हुए थे वहां बीजेपी का संगठन काफी मजबूत है. ऐसी स्थिति में वहां तैयारी की जा रही है कि आसानी से जीत मिल सके. सभी दल ऐसी तैयारी करते हैं.

किसे-किसे सौंपी गई जिम्मेदारी?

बीजेपी के एक नेता बताते हैं कि इस कार्ययोजना के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र एक क्लस्टर का हिस्सा है, जिसके लिए एक नेता को प्रभारी बनाया गया है. क्लस्टर प्लान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावा पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, नारायण प्रसाद, रामसूरत राय, आलोक रंजन झा, नितिन नवीन, जनक राम, प्रमोद कुमार, नीरज सिंह बब्लू, रामप्रीत पासवान, राणा रणधीर सिंह के अलावा विधायक संजीव चौरसिया एवं विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर को चार-चार विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है.

इन लोगों को बूथ स्तर पर बैठक करके मतदाताओं को जागरूक करने से लेकर सोशल मीडिया तक के लिए प्रेरित करने का दायित्व सौंपा गया है. इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और उसके प्रभाव पर जानकारी एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए केंद्रीय, स्थानीय और जिला स्तरों पर एक त्रि-स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इसे लेकर आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं. इसके अलावा भी कई तरह के टास्क सौंपे गए है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP प्रवक्ता विनोद शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, नित्यानंद, भूपेंद्र यादव, सम्राट का नाम लेते हुए किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार CM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा, इस खास काम के लिए आ रहे
बिहार CM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा, इस खास काम के लिए आ रहे
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत! JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा
बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत! JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा
'2020 में हमने नीतीश को CM बनाया, अब JDU बड़ा दिल दिखाए', मुख्यमंत्री पद को लेकर बिहार में हलचल
'2020 में हमने नीतीश को CM बनाया, अब JDU बड़ा दिल दिखाए', मुख्यमंत्री पद को लेकर बिहार में हलचल
बिहार: किशनगंज में तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगों की जान, महज 28 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी
बिहार: किशनगंज में तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगों की जान, महज 28 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी

वीडियोज

Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'अपनी शर्त रखने की आजादी..' 8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्म समर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्म समर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
Embed widget