एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- जनता से राय लेने के बाद बनेगा घोषणापत्र

संजय जायवाल ने कहा कि हम लोग विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से राय लेंगे, जनता 63 357 17 17 17 पर अपनी राय दे सकती है.

पटना: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जनता की राय के बाद बनेगा. उन्होंने इसके लिए एक फोन नंबर भी जारी किया. जायसवाल ने कहा, “हमने निर्णय लिया है कि बिहार के अगले 5 वर्ष कैसे हों इसका निर्णय खुद बिहार की जनता ही करे. हम लोग विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से राय लेंगे, जनता के सुझाव के जरिए नया घोषणा पत्र बनेगा. जनता 63 357 17 17 17 पर अपनी राय दे सकती है.”

वहीं बिहार के कृषि मंत्री और बीजेप नेता प्रेम कुमार ने कहा, “हम लोग जल्दी ही घोषणापत्र जारी करेंगे. बीजेपी अपने घोषणा पत्र में जनभागीदारी चाहती है. इसके लिए हम आमलोगों से सुझाव ले रहे हैं. हमने टोल फ्री नंबर जारी किया है. इस नंबर पर मिस कॉल देने के बाद आपको फोन आएगा फिर आप से घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगा जाएगा. मैसेज में घोषणा पत्र के सुझाव के लिए फॉर्म आएगा. इसे भर कर  आप भेज सकते हैं.”

कृषि मंत्री ने कहा, “हमारा जो भी घोषणा पत्र होगा उसका पालन गठबंधन के सभी दल मिलकर करेंगे. सभी दलों के साथ समन्वय बनेगा. एनडीए सीटों की जब घोषणा होगी उस के साथ ही सारी बातें आप लोगों के सामने रख दी जाएंगीं. सभी के अनुरूप घोषणा पत्र बनेगा.”

प्रेम कुमार ने एलजीपी नेता चिराग पासवान द्वारा सुझाव देने पर कहा, “अच्छे सुझाव जिस भी दल से आए उन सभी पर एनडीए विचार करेगी.”  उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा. उसको सभी दल पूरा करने का प्रयास करेंगे.

एमएसपी के सवाल पर बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री ने कहा, “ जैसा भ्रम फैलाया जा रहा है, वैसी कोई बात नहीं है. माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जो 3 विधेयक लाए गए हैं,  इनसे किसान बिचौलियों से मुक्त हो जाएंगे. आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने किसानों की चिंता की है. बिहार के किसान इसका स्वागत कर रहे हैं. विपक्ष गुमराह कर रहा है. किसान चाहे तो एमएसपी से अधिक में भी फसल बेच सकता है.”

वहीं संजय जायसवाल ने कहा, “बिहार में दो गठबंधन हैं. हम खुलेआम बोल रहे हैं कि नीतीश जी हमारे नेता है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष है जो कि अपने नेताओं की तस्वीर तक पोस्टर पर नहीं लगा सकता. हम 15 वर्षों के काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं और यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर लगाने में भी शर्म महसूस कर रहे हैं. गठबंधन का वह नेता ना अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो लगाता है ना ही मुख्यमंत्री की. इसी से पता चलता है कि उनके समय में क्या कार्य हुआ था.”

संजय जायसवाल ने कहा, “बिहार में किसानों को एमएसपी की कोई दिक्कत नहीं हो रही है. मैं खुद जिस लोकसभा क्षेत्र  पश्चिम चंपारण से आता हूं वहां पर गेहूं का काफी उत्पादन होता है.” उन्होंने कहा कि किसानों का कहना है कि अगर हमें ज्यादा पैसे बाहर मिल रहे हैं तो हम पैक्स को क्यों अपनी फसल बेचे! दूसरे प्रदेशों के किसानों की मजबूरी होती है कि वह अपनी मंडी में ही अनाज बेचें. बाहर से अगर कोई ज्यादा पैसे देने को भी तैयार हो तो भी वह अनाज नहीं बेज सकते. इस बंधन से मुक्त कराने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है.

बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह दुष्प्रचार चल रहा है कि एमएसपी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. एमएसपी बिल्कुल रहेगी. बिहार के किसान अनाज दूसरी जगह बेचने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं बेतिया से सांसद हूं. आप हमारे यहां आ कर देखिए. पहले जो मजदूर उद्योग में काम करता था, अब वह उद्योग लगा रहा है. बेतिया जा कर देखें तो पता चलेगा कि अगर बिहार प्रशासन, बिहार सरकार और केंद्र सरकार एक साथ काम करें तो किस तरह प्रवासी मजदूरों के जीवन में बदलाव आ सकता है. उन्होंने कहा, “कोई पैक्स अध्यक्ष अगर गलत काम कर रहा है तो 5 वर्ष में जनता उसे खुद ख़ारिज कर देगी. जनता जनप्रतिनिधियों को चुनती है तो हटा भी सकती है.”

प्रेम कुमार ने कहा, “हम आभार जताते हैं प्रधानमंत्री मोदी जी का, जिन्होंने बिहार को 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया. इसमें से एक लाख करोड़ रुपए अकेले कृषि के लिए है. लघु और सूक्ष्म उद्योगों को विशेष राहत पैकेज दिया गया.”

यह पढ़ें

राज्यसभा में हंगामे के बीच किसानों से जुड़े दो बिल पास, सभा कल सुबह 9 बजे तक स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अपमान
बिहार: सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अपमान
Patna News: TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी पर भड़के अभ्यर्थी, 18 मार्च को होगा महा आंदोलन
पटना: TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी पर भड़के अभ्यर्थी, 18 मार्च को होगा महा आंदोलन
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
Bihar: गिरफ्तार प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, उतरवाने के लिए बॉयफ्रेंड को लेकर आई पुलिस
Bihar: गिरफ्तार प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, उतरवाने के लिए बॉयफ्रेंड को लेकर आई पुलिस

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget