एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Cancer: सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, 'लोकसभा चुनाव में...'

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी 33 साल के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं. अब बीमारी की खबर सामने आई है.

Sushil Kumar Modi News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे. वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं. बुधवार (03 अप्रैल) को खुद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. PM को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित."

चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं सुशील मोदी

बता दें कि सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. हालांकि इस साल उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया. इसके अलावा भी वह पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं. 33 साल के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं. पांच साल तक विधान परिषद में भी नेता-प्रतिपक्ष का दायित्व निभाया.

सुशील कुमार मोदी बिहार में उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री भी रहे हैं. वित्त मंत्री रहते उन्हें राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्राधिकृत समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. जेपी आंदोलन में सक्रियता और आपातकाल में 19 महीने की जेल काटने के बाद जब मुख्यधारा की राजनीति में आए तब लगातार 15 साल विधायक रहे. 9 साल विधान परिषद के सदस्य रहे. लोकसभा में भागलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. राज्य सभा सदस्य बनने पर सदन की विधि एवं न्याय समिति के अध्यक्ष रहे.

...और अब जाकर लोगों को बताई अपनी बीमारी

सुशील कुमार मोदी ने अपने पोस्ट में साफ लिखा है कि वह छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं लेकिन अब उन्होंने लोगों को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है. वजह साफ है कि लोकसभा का चुनाव है और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं तो पार्टी के लिए चुनाव प्रचार या अन्य कार्यक्रम में उन्हें जाना पड़ता. ऐसे में उन्होंने लिखा कि अब बताने का समय आ गया है. वह लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- RJD ने बिहार में खंगाली NDA प्रत्याशियों की लिस्ट, कोई मिला बेटा तो कोई बेटी, कहीं बहनोई तो कहीं पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget