एक्सप्लोरर

Arts Topper Tushar Kumar: स्टडी को लेकर आर्ट्स टॉपर तुषार ने बताई स्ट्रेटजी, कहा- यूट्यूब से ली थी मदद

Bihar Board Arts Topper 2024: बिहार बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम से तुषार कुमार ने टॉप किया है. इस उपलब्धि पर तुसार ने मीडिया से बातचीत की.

Tushar Kumar: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया है. शिक्षा मंत्री और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया. आर्ट्स स्ट्रीम से पटना के रहने वाले तुषार कुमार (Tushar Kumar) ने टॉप किया है. टॉप करने के बाद तुषार कुमार ने मीडिया से बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत खुशी मिल रही है, ये नहीं सोचा था कि स्टेट टॉपर बनूंगा, लेकिन ये पता था कि मार्क्स अच्छा आएगा. स्टडी को लेकर स्ट्रेटजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी ज्यादा की. एनसीईआरटी ज्यादा पढ़ा हूं. यूट्यूब का भी सहारा लिया.

टॉपर वेरिफिकेशन में पूछे गए बहुत सवाल

तुषार कुमार ने बताया कि रिजल्ट की जानकारी उसके दोस्त ने पहले बताई. टॉपर वेरिफिकेशन में क्या पूछा गया? इस पर उन्होंने कहा कि मेरे पांच विषय थे इसलिए टॉपर वेरिफिकेशन में पांच अलग-अलग विषय के शिक्षकों ने बहुत से सवाल पूछे थे. बाद में उन्होंने ने भी बहुत बधाईयां दीं. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे मार्क्स आए हैं, लेकिन उन्होंने बताया नहीं कि क्या स्कोर आया है.

सिविल सर्विस पास करना है लक्ष्य- तुषार कुमार 

वहीं, कैरियर को लेकर आर्ट्स टॉपर ने बताया कि सिविल सर्विस पास करना उनका लक्ष्य है. बता दें कि सीवान के मृत्युंजय ने साइंस संकाय में टॉप किया है तो आर्ट संकाय में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया है. वहीं, शेखपुरा की रहने वाली प्रिया ने कॉमर्स में टॉप किया है.

कला संकाय में 86.15 प्रतिशत बच्चे पास

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के कला संकाय में कुल 6,34,480 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2, 47,908 छात्र और 3,86,572 छात्राएं हैं. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के कला संकाय में कुल 1,73,823 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,84, 454 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 88.344 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. कला संकाय में कुल 5,46,621 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 86.15 प्रतिशत है.

ये भी पढे़ं: Mrityunjay Kumar Interview: साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार ने सबसे पहले मां को बताया रिजल्ट, IAS बनना है लक्ष्य

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना कुछ देर में, देर रात आएंगे नतीजे
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना कुछ देर में, देर रात आएंगे नतीजे
बिहार: पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी पर दौड़ रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस
बिहार: पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी पर दौड़ रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस
बिहार: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, रात को प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लाठी-डंडों से की हत्या
बिहार: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह, रात को प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लाठी-डंडों से की हत्या
Patna News: पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद
पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
Embed widget