एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: विजय सिन्हा का बड़ा आरोप, बोले- 'एसपी सिंगला कंपनी को बचाने में लगी है सरकार, सीबीआई जांच से क्यों...'

Bihar News: विजय कुमार सिन्हा ने पुल हादसे की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. साथ ही पूछा कि बिहार सरकार इससे क्यों भाग रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर सरकार खानापूर्ति कर रही है.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शनिवार को पुल हादसे को लेकर बिहार सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी है. उन्होंने यहां तक कह डाला कि पुल हादसे की विभागीय जांच कराकर सरकार द्वारा खानापूर्ति की जा रही है, जिस अधिकारी ने एसपी सिंगला कंपनी से कमीशन खाए उन्हें ही जांच करने कह दिया गया है. इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है? 

कंस्ट्रक्शन कंपनियों के बैंक खातों की जांच हो

विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि एसपी सिंगला सहित कई कंपनियों की सरकार के साथ सेटिंग है. इन कंस्ट्रक्शन कंपनियों के बैंक खातों की जांच हो. इससे पता चल जाएगा कि सरकार के मंत्रियों से लेकर विभागीय अधिकारियों तक को कितना कमीशन मिला है. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य की सभी पुलों की जांच कराए और पुल की लाइफ कितने दिनों की है लोगों को बताए. पुल हादसे की CBI जांच होनी चाहिए. बिहार सरकार इससे क्यों भाग रही है. पुल निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर और अन्य लोगों की सूची जारी हो और उनकी संपत्ति की जांच हो. 

तेजस्वी यादव पर किया जुबानी हमला

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जब NDA सरकार थी तब तेजस्वी यादव बोलते थे 70 घोटाले हुए हैं. सरकार बनने पर हम जांच कराएंगे. सरकार बन गई. कोई जांच नहीं कराते.चुप्पी साधे हुए हैं. इसका मतलब उनकी भी भागीदारी भ्रष्टाचार में हो गई है. 

 नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कहा कि एसपी सिंगला कंपनी को तुरंत में ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया. जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव एक साल से पथ निर्माण विभाग के मंत्री हैं. जब पुल निर्माण का काम हो रहा था तो उस समय स्ट्रक्चरल ऑडिट क्यों नहीं हुआ? उन्होंने आरोप लगााया कि एसपी सिंगला कंपनी को बचाने की कोशिश सरकार कर रही है और जनता के पैसों की लूट हो रही है. 

जांच रिपोर्ट विधानसभा में सदन पटल पर नहीं रखी गई

विजय कुमार ने कहा कि पहली बार जब पुल गिरा था तब उसकी जांच रिपोर्ट विधानसभा में सदन पटल पर नहीं रखी गई. चारा घोटाले में भी ऐसा ही हुआ था. जांच रिपोर्ट को सदन पटल पर नहीं रखने दिया गया था, लेकिन सीबीआई जांच हुई. कोर्ट का फैसला आया. भ्रष्टाचारी जेल गए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन से सड़क तक हम लोग लड़ाई लड़ेंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि पुल हादसा मामले में भी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे.

बता दें अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज एक साल के अंदर दूसरी बार गिरा है. साल 2015 से यह पुल बन रहा था. 1710 करोड़ रुपये की लागत से पुल बन रहा है. एसपी सिंगला कंपनी पुल को बना रही है. बिहार के कई पुलों का ठेका इसी कंपनी के पास है. घटना के बाद से यह कंपनी एवं सरकार विपक्ष निशाने पर है. पथ निर्माण विभाग की ओर से कंपनियों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Top 5 News Headlines: तेज प्रताप के पैर पर क्यों 'गिरे' भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह?, बिहार पुलिस में बंपर बहाली | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
राबड़ी-लालू की सुरक्षा कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी, बोलीं- सात खून के आरोपी मुख्यमंत्री...
राबड़ी-लालू की सुरक्षा कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी, बोलीं- सात खून के आरोपी मुख्यमंत्री...

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget