एक्सप्लोरर

'खटारा था बिहार अब समृद्ध है', बजट पेश करने के बाद बोले सम्राट चौधरी, सीएम नीतीश पर क्या कहा?

Bihar Budget: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बदल रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में विकास कर रही है, कोई परेशानी नहीं है.

Samrat Choudhary: बिहार विधानसभा में सोमवार (03 मार्च) को सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. उन्होंने सदन को बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है, लेकिन विपक्ष ने इस बजट को फ्लॉप बताया है, हालांकि बजट में महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़ी बातें कहीं गईं है, इन तमाम मुद्दों पर एबीपी न्यूज ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत की. 

'बिहार की महिलाएं विकास कर रही हैं'

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र में योजनाएं दी गईं हैं. बिहार बदल रहा है. महिलाओं के लिए पिंक बस चलाई जाएगी, उन्हें परिचालन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. वहीं जब उनसे पूछा गया कि महिलाओं को 2500 रुपये दिल्ली में देने का ऐलान हुआ है तो बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं? उन्हें आप कैसे समझाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले बिहार खटारा था अब बदल रहा है, बिहार की महिलाएं विकास कर रही हैं, आगे भी बहुत कुछ किया जाएगा. 

वहीं जब उनसे पूछा गया कि ग्रामीण महिलाओं के लिए बजट में कुछ खास नहीं है, तो सम्राट चौधरी ने 'कन्या विवाह मंडप' का जिक्र किया और कहा इससे गांव की महिलाओं को फायदा होगा. तेजस्वी यादव का आरोप है कि महिलाओं में खून की कमी है, इसके लिए मेरी मांग नहीं मानी गई. तो इस पर उन्होंने बिहार में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस के क्षेत्र में कई काम किए जा रहे हैं. 

बिहार विकास कर रहा है- सम्राट चौधरी 

वहीं रोजगार और पलायन के मुद्दों पर कहा कि रोजगार के लिए प्रखंड स्तर पर काम किए जा रहे हैं. सब्जी की बिक्री के लिए सुधा की तर्ज पर तरकारी Outlet खुलेंगे. कई हवाई अड्डों के निर्माण की घोषणा की गई है. हम समृद्धि की ओर जा रहे हैं. बिहार विकास कर रहा है. 

वहीं नीतीश कुमार को 2025 के चुनाव के बाद सीएम बनाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ वो हमेशा रहेंगे. उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में विकास कर रही है, कोई परेशानी नहीं है. वहीं सीएम के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये पूरी तरह निशांत और सीएम नीतीश का फैसला होगा. इस पर कोई और कुछ नहीं कह सकता. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Budget 2025: सीएम नीतीश ने सदन में सबको चौंकाया, कभी घोर विरोधी रहे सम्राट चोधरी को लगा लिया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'

वीडियोज

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?
Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
Embed widget