एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: 'सरावगी जी जरा कम तेज बनिए...', सदन में किस बात पर भड़के नीतीश कुमार के मंत्री? जानें

Bihar Budget Session 2023: बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल किया था. उनके ही सवालों का जवाब देते हुए सदन में कुछ ऐसा हुआ कि मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह कह दिया.

पटना: विधानसभा के सत्र में सोमवार को सदन में बीजेपी के नेता के सवाल पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) भड़क गए. उन्होंने संजय सरावगी (Sanjay Saraogi) को यहां तक कह दिया कि तेज कम बनिए. दरअसल संजय सरावगी सवाल पूछ रहे थे कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं उसमें देश में और राज्य में पानी के लिए हत्या हो रही है. इसे सरकार ने भी स्वीकार किया है कि पूरे देश में पानी के लिए सबसे ज्यादा हत्या बिहार में हो रही है.

संजय सरावगी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में देश में 265 हत्याएं हुईं. केवल बिहार में 112 हत्या हुई है इसमें. इस पर सरकार ने भी कहा है कि यह स्वीकारात्मक है. यह आंकड़ा सही है. कहा कि इसमें यह बताया जाए कि तालाब-पोखर के लिए कितनी हत्या हुई और पीने के पानी के लिए कितनी हत्याएं हुईं. सरकार कहती है कि हर घर तक नल का जल मिल रहा है तो यह बताया जाए.

बिजेंद्र प्रसाद यादव ने दिया जवाब

इस पर जवाब देते हुए बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह प्रश्न निहित नहीं है. इस पर आगे संजय सरावगी ने बीच में सदन में कहा कि यह कोई लाख या दो लाख हत्या नहीं हुई है. एक-एक हत्या का रिव्यू हुआ होगा. हर हत्या के कारण के पीछे पुलिस गई होगी. यही प्रश्न है. इस पर ऊर्जा मंत्री ने संजय सरावगी को कहा कि पढ़ते भी नहीं हैं.

बिजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 265 देश भर में है तो 112 सिर्फ बिहार में कैसे हो जाएगा? राज्यवार तो इन्होंने आंकड़ा मांगा नहीं है. इसी पर आगे बिजेंद्र प्रसाद ने कहा- सरावगी जी आप कितना देर पढ़ते हैं और कितना मेहनत करते हैं हम जान नहीं रहे हैं. ज्यादा तेज बनने की जरूरत नहीं है. थोड़ा कम तेज बनिए."

यह भी पढ़ें- Bihar Budget Session: विधानसभा में फिर उठा तमिलनाडु का मामला, माफी मांगने के सवाल पर भड़के विजय कुमार सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
मां की याद में जन्मदिन पर रो रही थी काम वाली, मकान मालिक ने दोस्तों के साथ दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो वायरल
मां की याद में जन्मदिन पर रो रही थी काम वाली, मकान मालिक ने दोस्तों के साथ दिया बर्थडे सरप्राइज
Embed widget