एक्सप्लोरर

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024: आज पटना पहुंच रहे देश-दुनिया के बड़े निवेशक, चिराग पासवान भी रहेंगे मौजूद

Food Processing Investors Conference 2024: इस समारोह के माध्यम से राज्य सरकार बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बदलती तस्वीर को प्रदर्शित करेगी. पढ़िए रिपोर्ट.

Food Processing Investors Conference 2024: बिहार सरकार सोमवार (02 दिसंबर) को खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन 2024 का आयोजन करने जा रही है. इसमें देश-दुनिया के बड़े निवेशक भाग लेंगे. यह कार्यक्रम पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में होगा. समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) होंगे. यह कार्यक्रम बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 (Bihar Business Connect 2024) वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है. 

इस कार्यक्रम का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में बिहार की क्षमता को प्रदर्शित करना है. यह आयोजन उद्योग जगत, नीति निर्माताओं और निवेशकों को प्रभावशाली चर्चाओं और सहयोग के लिए एक साथ लाएगा. जारी किए गए बयान में कहा गया कि बिहार के समृद्ध कृषि संसाधन, विकसित बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ मिलकर इसे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाते हैं.

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी होंगे उपस्थित

इस समारोह के माध्यम से राज्य सरकार बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बदलती तस्वीर को प्रदर्शित करेगी. इसके साथ ही सरकार अपनी उद्योग के अनुकूल नीतियों, उठाए गए कदमों और राज्य में मौजूद अवसरों के बारे में निवेशकों को अवगत कराएगी. इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और विभाग के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

बढ़ते अवसरों को जानने का मिलेगा मौका

इस समारोह में विभिन्न संवाद सत्रों का भी आयोजन होगा, जिससे निवेशकों को इस क्षेत्र को बेहतर तरीके से समझने और बिहार में बढ़ते अवसरों को जानने का मौका मिलेगा. आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और सतत औद्योगिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह आयोजन समावेशी विकास के लिए बिहार की प्रतिबद्धता को बताता है.

राज्य सरकार औद्योगिक वृद्धि में तेजी लाने, एक सक्षम परिवेश प्रदान करने और राज्य में शीर्ष स्तर के विनिर्माताओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है. घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार 19-20 दिसंबर, 2024 को पटना में 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' का दूसरा संस्करण आयोजित करेगी.

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: गया में 36 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, इसमें लड़कियां भी शामिल, ठगी का तरीका जान सब हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget