एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में नहीं मिली मिठाई तो छात्र हुए उग्र, रास्ते में शिक्षक को पीटने का आरोप

Buxar Angry students: बक्सर के एक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद प्रसाद के रूप में मिलने वाली मिठाई छात्रों के बीच वितरित नहीं की गई, जिससे छात्र आक्रोशित हो गए.

Independence Day Celebrated: पूरा देश आज 15 अगस्त को जश्न में डूबा हुआ है. लाल किले से लेकर देश के हर कोने में जश्न मनाया जा रहा है. इस महान पर्व पर बधाईयां देते और मिठाइयां खिलाते लोग नहीं थकते, वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटर उच्चस्तरीय विद्यालय मुरार में ठीक इसके विपरीत घटना देखने को मिली, जहां मिठाइयों की लूट हुई और इसके बाद शिक्षक की घर जाने के दौरान छात्रों के जरिए पिटाई करने का मामला सामने आया है.

मिठाई नहीं मिलने से आक्रोशित थे छात्र

जानकारी के अनुसार आरोप है कि ध्वजारोहण के बाद प्रसाद के रूप में मिलने वाली मिठाई छात्रों के बीच वितरित नहीं की गई, जिससे कि छात्र आक्रोशित हो गए. हालांकि इस मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया. मगर आक्रोशित छात्र रास्ते में शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही एक शिक्षक नजर आए उनके ऊपर अपनी भड़ास निकालते हुए पिटाई कर डाली.

इसके बाद शिक्षक इस मामले की शिकायत लेकर मुरार थाना पहुंचे, जहां पर स्वतंत्रता दिवस के व्यस्ततम कार्यक्रम की वजह से कल आने की बात कही गई. इसके बाद शिक्षक थाने से घर चले गए. वहीं इस पूरे मामले पर मुरार थाना अध्यक्ष ने टेलीफोनिक बाचचीत में बताया कि ऐसे मामले की सूचना प्राप्त हुई है, मगर मारपीट की वैसी कोई सूचना हमारे संज्ञान में नहीं है. मामले में अगर लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो पुलिस उचित कार्रवाई करते हुए दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करेगी.

किसी तरह का वीडियो सामने नहीं आया

हालांकि इस मामले को लेकर किसी तरह का वीडियो सामने नहीं आया है, वहीं इस स्कूल के एक शिक्षक ने टेलीफोनिक बातचीत के दौरान बताया कि विद्यालय परिसर में प्रसाद वितरण के दौरान छात्रों ने शिक्षक के साथ बदसलूकी की, लेकिन कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत नहीं आई. इसके बाद शिक्षक पंकज कुमार के साथ घर जाने के दौरान बंजरिया गांव के पास मारपीट की घटना हुई, जिसमें उन्हें हल्के-फुल्की चोटें भी आई हैं. मामले को लेकर कल शुक्रवार को थाने पर लिखित शिकायत दी जाएगी.

बहरहाल मामला चाहे जो भी हो, शिक्षक के साथ मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में व्यवस्था ना कर सिर्फ झंडा फहराने का कोरम पूरा किया जा रहा है, जिसमें आजादी की मिठाई भी नहीं दी जा रही थी. इसको लेकर छात्र आक्रोशित हो गए और वहां हंगामा हुआ. मामला चाहे जो भी हो पुलिस जांच में सब खुलकर सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Arrah Triple Murder: आरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, झाड़ी में फेंका मिला मां और बेटों का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget