एक्सप्लोरर

Religious Conversion: बिहार में धर्म परिवर्तन करा रहे प्रचारकों को रोकने वालों पर हमला, मुकदमा दर्ज

Religious Conversion: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सिमरी इलाके में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में महिलाओं का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करा रहे धर्म प्रचारकों को रोकने की कोशिश करने वाले ग्रामीणों पर शनिवार (16 नवंबर) को हमला करने के लिए तीन धर्म प्रचारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

हमला का धर्म प्रचारकों पर आरोप 

बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने बताया, "ग्रामीणों द्वारा बृहस्पतिवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सिमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुरा गांव में स्थित एक मिशनरी से जुड़े तीन प्रचारकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है." शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इलाके में धर्मांतरण की गतिविधियों को रोकने की कोशिश की तो धर्म प्रचारकों ने उन पर हमला किया.

अधिकारी ने स्पष्ट किया, "ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे पता चले कि महिलाओं का उनकी इच्छा के विरुद्ध धर्मांतरण किया जा रहा था. हम मामले की जांच कर रहे हैं और इससे संबंधित साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं. हमने धर्म प्रचारकों के साथ-साथ उन महिलाओं से भी पूछताछ की है, जो कथित तौर पर धार्मिक प्रचारकों के संपर्क में थीं.”

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिशनरी से जुड़े लोगों ने दावा किया कि गांव में महिलाओं सहित लोगों का एक समूह अपनी मर्जी से उनके पास आया था. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सिमरी इलाके में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

प्रचारकों की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

वीडियो में प्रचारकों को महिलाओं को गंगा नदी में डुबकी लगाने का निर्देश देने के बाद उनके सिर पर क्रॉस का निशान बनाकर सिंदूर हटाते हुए देखा जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने धर्म प्रचारकों की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “चमत्कार, स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए. बक्सर की घटना ने देश के कुछ हिस्सों में निहित स्वार्थों द्वारा चलाए जा रहे धर्मांतरण अभियान को उजागर कर दिया है.”

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी', NMCH में शव से आंख गायब मामले पर RJD ने सराकर को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जल्द दौड़ेगी मैट्रो, सफल रहा ट्रायल रन
पटना वालों के लिए खुशखबरी! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जल्द दौड़ेगी मैट्रो, सफल रहा ट्रायल रन
CAG Report: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
कैग रिपोर्ट: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, 'जो मालिक चाहेंगे वही...'
BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, राज्यसभा के टिकट पर कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget