एक्सप्लोरर

Bihar New Cabinet: नीतीश कैबिनेट में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं, इन जातियों से बनाए गए मंत्री

Bihar Politics: बीते एक हफ्ते तक चली रस्साकशी के बाद आज एक बार फिर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली. नीतीश कुमार ने आज नवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

Bihan New Cabinet: बिहार में बीते एक हफ्ते की सियासी उहापोह और अटकलों पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के साथ मिलकर दोबारा प्रदेश में सरकार का गठन किया है. आज 9वीं बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए. एनडीए की सरकार में लोकसभा चुनाव को देखते हुए और जातिगत समीकरण साधते हुए मंत्री बनाए गए हैं. हालांकि इस कैबिनेट में किसी भी मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है. वहीं नीतीश कुमार ने दावा किया है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.

बिहार नवनियुक्त संयुक्त गठबंधन वाली सरकार में बीजेपी यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं. नए मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 9 मंत्री शामिल हैं. नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद सियासी गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है, वो यह कि मंत्रिमंडल में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरे को जगह न देकर उनकी अनदेखी की गई है.

कैबिनेट में इन नेताओं को मिली जगह
बीजेपी-जेडीयू की गठबंधन वाली नव निर्वाचित कैबिनेट में एक बार फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके अलावा बीजेपी की तरफ से प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इसके अलावा बीजेपी के कोटे से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू के कोटे से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, निर्दलीय से सुमित कुमार सिंह और हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन को कैबिनेट में शामिल किया गया है. 

नई कैबिनेट में मुस्लिम और ब्राम्हण की अनदेखी?
बिहार कैबिनेट में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है. हालांकि नवगठित सरकार में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरों को जगह नहीं दी गई है. साल 2023 में बिहार सरकार के जरिये जारी की जातिगत जनगणना के मुताबिक, यहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी 17.70 फीसदी है, जबकि ब्राम्हणों की आबादी 3.55 फीसदी है. 

बिहार के नई मंत्रिमंडल में कस जाति से हैं मंत्री?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताल्लुक कुर्मी जाति से है. इसी तरह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कोइरी और एक अन्य डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं. आरजेडी वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए विजेंद्र यादव को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसी तरह प्रेम कुमार (कहार जाति), संतोष कुमार सुमन (दलित) को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है. वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं. सामान्य जाति के वोटर्स को साधने के लिए निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगले कुछ दिनों में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. 

शपथ लेने वाले मंत्रियों की जाती

सम्राट चौधरी, बीजेपी MLC - कोइरी
विजय सिन्हा, बीजेपी- भूमिहार
प्रेम कुमार, बीजेपी,- कहार
विजय चौधरी, जेडीयू - भूमिहार
विजेंद्र यादव, जेडीयू - यादव
श्रवण कुमार, जेडीयू - कुर्मी
संतोष सुमन, हम - दलित
सुमित सिंह, निर्दलीय- राजपूत

ये भी पढ़ें:

Bihar: नीतीश कुमार ने लालू समेत इंडिया गठबंधन को कहा अलविदा, आंकड़ों से जानें अब बिहार में NDA को कैसे मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget