एक्सप्लोरर

Chhapra News: छपरा का 'यूनिक' चोर! मंदिर में घुसा तो हाथ जोड़ा, फिर शिवलिंग से नाग देवता को 'टपा' दिया

Chhapra Snake Stolen: नाग की चोरी को लेकर छपरा के भगवान बाजार थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया गया है. मंदिर में शिवलिंग पर अष्टधातु के प्राचीन नाग को रखा गया था. अब इसे किसी ने चुरा लिया है.

Chhapra Baba Bateswar Nath Mandir: चोरी की कई अलग-अलग घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन छपरा का एक मामला जानकर हैरान रह जाएंगे. एक शख्स मंदिर में पहुंचा और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम किया. फिर शिवलिंग से वह नाग को ही चुराकर भाग गया. यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गुरुवार (12 सितंबर) को जब वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए. पूरा मामला छपरा के भगवान बाजार स्थित बटेश्वर नाथ मंदिर का है. 

बताया जाता है कि बटेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर अष्टधातु के प्राचीन नाग को रखा गया था. मंदिर के शिवलिंग पर जब नाग नहीं दिखा तो सीसीटीवी को चेक किया. इसके बाद पता चला कि उसे कोई चुराकर ले भागा है. मंदिर प्रबंधन के मुख्य पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि नाग की चोरी मंदिर से हुई है. इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि शख्स पहले भगवान को प्रणाम कर रहा है और फिर नाग की चोरी कर लेता है. 

भगवान बाजार थाने में दर्ज कराया गया केस

इस घटना को लेकर छपरा के भगवान बाजार थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया गया है. चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मंदिर के पुजारी पंडित ध्रुव कुमार मिश्रा 'मुन्ना बाबा' के आवेदन के आधार पर भगवान बाजार थाना में कांड संख्या- 475/24 दर्ज किया गया है. धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा दिख रहा है. इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

छपरा के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित बटेश्वर नाथ मंदिर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि घटना के बाद अब चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 'बीजेपी के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस', अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले मनोज झा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
Embed widget