एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी! 70वीं BPSC के 1728 आवेदकों को मिले 50-50 हजार, UPSC वालों को एक-एक लाख

Bihar News: 'सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bcebconline.bihar.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.

Bihar News: बिहार में 'सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुल 2363 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए प्राप्त कुल 2099 आवेदनों में से 1728 पात्र अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसकी जानकारी मंगलवार (08 अप्रैल, 2025) को प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है.

वहीं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के लिए प्राप्त कुल 39 आवेदनों में से 21 अभ्यर्थियों को पात्रतानुसार एक-एक लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी गई है. वहीं यूपीएससी सीडीएसई, सीएपीएफ, एनडीए और एनए परीक्षाओं के लिए प्राप्त कुल 33 आवेदनों के अंतर्गत आगे के चरणों की तैयारी के लिए हर अभ्यर्थी को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. 

इसके अलावा एसएससी व सीजीएल परीक्षाओं के लिए प्राप्त कुल 165 आवेदनों में प्रत्येक अभ्यर्थी को 30-30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. आरबीआई ग्रेड-बी और एसबीआई व आईबीपीएस परीक्षाओं के लिए अब तक प्राप्त 27 आवेदनों पर प्रत्येक अभ्यर्थी को 30-30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

योजना के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

बता दें कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रारंभिक चरणों को उत्तीर्ण करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 हजार से लेकर एक लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह सहायता राशि छात्रों को मुख्य परीक्षा और आगे के चरणों की तैयारी के लिए दी जाती है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bcebconline.bihar.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ले लें. 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की बयानबाजी के बीच RJD नेता का बड़ बयान, तेजस्वी यादव ने बता दिया- वही CM बनेंगे

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget