एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को झटके पर झटका, JDU से तीसरा विकेट गिरा, अब इस नेता ने दिया इस्तीफा

Tabrez Siddiqui Alig Resigned: जेडीयू के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. आगे जेडीयू में भगदड़ भी मचने की बात भी कही है.

Tabrez Siddiqui Alig Resigned: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी को जेडीयू से जुड़े नेता झटके पर झटका दे रहे हैं. वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है. इसी बीच जेडीयू में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा लग रहा है कि कमजोर करने की कोशिश हो रही है. भले ही इस्तीफा देने वाले छोटे स्तर के नेता हों, लेकिन वे पार्टी में किसी न किसी पद से जुड़े हुए थे. अब जेडीयू के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है. उन्हों ने सीएम नीतीश कुमार को त्यागपत्र लिखा है. पत्र में लिखा है, "वक्फ संशोधन बिल के प्रति आपकी (नीतीश) पार्टी के समर्थन ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है." पत्र की प्रतिलिपि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी भेजी गई है.

पत्र में सिद्दीकी ने और क्या लिखा है पढ़ें

त्यागपत्र में मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने खुद को जेडीयू का एक निष्ठावान कार्यकर्ता बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी यह अनुमान नहीं था कि जेडीयू इस (वक्फ संशोधन बिल) विधेयक का समर्थन करेगी. दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. आगे जेडीयू में भगदड़ भी मचने की बात भी कही है.

तबरेज सिद्दीकी अलीग ने त्यागपत्र में लिखा है, "जिस मुस्लिम समाज ने बीते 19 वर्षों से पार्टी का समर्थन किया, उन्हीं के खिलाफ इस प्रकार का निर्णय लिया गया. यह कृत्य उन लाखों समर्थकों के विश्वास के साथ विश्वासघात है, जिन्होंने आपको बार-बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया. इस परिस्थिति में मेरी अंतरात्मा मुझे जनता दल यूनाइटेड में बने रहने की अनुमति नहीं देती. अतः मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं."

बता दें कि इसके पहले बीते गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) को मोहम्मद कासिम अंसारी और मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने इस्तीफा दिया है. मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग को मिलाकर अब तक तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. सिद्दीकी का त्यागपत्र भी बीते गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) की तारीख का है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को डबल झटका, कासिम अंसारी के बाद JDU के एक और नेता का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget