एक्सप्लोरर

Kurhani By-Election Results 2022: कुढ़नी की सियासी पिच पर नीतीश कुमार के 'खिलाड़ी' बोल्ड | जानें 10 बड़े कारण

Kedar Prasad Gupta Wins Kurhani Assembly Constituency: शुरुआती रुझानों में बीजेपी और जेडीयू के बीच उतार चढ़ाव होता रहा. अंत में जाकर पूरा खेल पलट गया.

पटना: बिहार की कुढ़नी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता (BJP Kedar Prasad Gupta) ने 3632 से वोट से जीत हासिल की है. केदार प्रसाद गुप्ता को कुल 76648 वोट मिले जबकि उनके निकट निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) को 73016 वोट मिले. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि सात पार्टियों के महागठबंधन के बाद बीजेपी की जीत कैसे हुई? आखिर महागठबंधन की हार का मुख्य वजह क्या है? कुढ़नी की सियासी पिच पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का खिलाड़ी कैसे मात खा गया?

यहां जानिए 10 बड़ी बातें

बिहार में ज्यादातर मतदान जातीय समीकरण से होते हैं. कुढ़नी में भी जातीय समीकरण से ही केदार प्रसाद गुप्ता की जीत हुई है. केदार प्रसाद गुप्ता तो वैश्य समाज से आते हैं लेकिन उनको सवर्ण सहित दलित का भी वोट प्राप्त हुआ है.

जीत की दूसरी वजह यह भी है कि महागठबंधन अन्य जातियों का वोट लेने में पूरी तरह सफल नहीं हुआ. हालांकि आरजेडी का एमवाई समीकरण कामयाब रहा क्योंकि गोपालगंज उपचुनाव की तरह कुढ़नी में मुस्लिम वोट में ज्यादा बिखराव नहीं हुआ. एआईएमआईएम के मोहम्मद गुलाम मुर्तजा को 3202 मत ही मिले.

कुढ़नी में मुस्लिम, भूमिहार और साहनी का निर्णायक वोट माना जाता है. तीनों का वोट लगभग 40 हजार के आसपास है. चौथे नंबर पर यादव भी है जिनका वोटर 32000 के आसपास है. ऐसे में माना जा रहा है कि मुस्लिम वोट ज्यादातर महागठबंधन के पक्ष में गए हैं.

बीजेपी की जीत की एक और वजह मानी जा रही है कि चिराग पासवान ने रोड शो किया था. उसमें पासी समाज और पासवान समाज को कहा था कि यह दोनों जातियां एक ही हैं जिसके कारण दलित वोट बीजेपी के खाते में गया है और ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान कुढ़नी उपचुनाव में भी कामयाब हो गए. अभी के समय में पासी समाज के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कुढ़नी में पासी समाज ने चिराग पासवान की बात को माना है.

बीजेपी की जीत की वजह साहनी समाज के वोट में बिखराव भी माना जा रहा है.

मुकेश सहनी ने वीआईपी से नीलाभ कुमार को टिकट दिया था. यहां साहनी समाज के लगभग 40,000 के आसपास वोटर हैं. इस उपचुनाव में दो साहनी से दो निर्दलीय भी मैदान में थे. इनमें संजय साहनी को 4250 मत प्राप्त हुए जबकि शेखर साहनी को 3716 मत प्राप्त हुए.

मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी भी इस चुनाव में ठीक-ठाक वोट लेकर आई है. वीआईपी से नीलाभ कुमार को 9988 मत प्राप्त हुए हैं. सभी को जोड़ा जाए तो 17954 वोट का बिखराव साहनी समाज से हुआ है.

पहले के आंकड़ों को देखा जाए तो 2020 में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता की मात्र 712 वोट से हार हुई थी. आरजेडी से अनिल साहनी की जीत हुई थी. उस वक्त मुकेश सहनी बीजेपी के साथ थे लेकिन साहनी समाज ने अपने स्वजातीय को वोट किया था, जिससे अनिल साहनी की जीत हुई थी.

हालांकि इस चुनाव में देखा जा रहा है कि बीजेपी के वोट में कमी आई है. 2015 के मुकाबले बीजेपी को आधे से भी कम वोट मिले हैं. 2015 में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता 11570 मतों से जीते थे. उस वक्त जेडीयू से उमेश कुशवाहा की हार हुई थी

इसका मुख्य वजह यह भी माना जा रहा है कि साहनी समाज का वोट बीजेपी को खाते में नहीं गया है जबकि भूमिहार समाज का वोट कुछ नीलाभ कुमार के कारण वीआईपी में चला गया है. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को 9988 वोट मिले हैं, वह सीधे-सीधे बीजेपी का वोट बैंक है जिसमें वीआईपी ने सेंधमारी की है. यही वजह माना जा रहा है कि बीजेपी की वोट में कमी आई है.

यह भी पढ़ें- Kurhani By-Election Result 2022: कुढ़नी में हार के बाद JDU का पहला रिएक्शन, उपेंद्र कुशवाहा ने बहुत कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget