एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ही चेहरा या सिर्फ मोहरा, बिहार बीजेपी का असली प्लान क्या है?

Nitish Kumar CM Face: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. बीजेपी के नेता चेहरे के तौर पर नीतीश कुमार का नाम तो ले रहे हैं, लेकिन कई सवाल भी उठ रहे हैं.

Nitish Kumar CM Face: बिहार के चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे, इसमें तो कोई संदेह नहीं है लेकिन क्या चुनाव में जीतने के बाद भी नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. ये सवाल बड़ा है और इसलिए बड़ा है क्योंकि अभी तक बीजेपी के किसी भी बड़े नेता ने आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. इसकी मांग नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी कर चुके हैं.

ऐसे में क्या नीतीश कुमार बिहार चुनाव के लिए चेहरे से ज्यादा मोहरा भर हैं, जिनके सहारे जीत हासिल कर बीजेपी उनका शिवराज सिंह चौहान कर देगी. आख़िर नीतीश कुमार और बिहार को लेकर बीजेपी का असली प्लान क्या है, जिसका इशारा बीजेपी के नेता अब करने लगे हैं.

सिर्फ बीजेपी के नेता बने मंत्री

बिहार में जब नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले अपना आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार किया तो उसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से कोई भी मंत्री नहीं बना. मंत्रिमंडल में खाली पड़ी सात की सात सीटें बीजेपी के खाते में गईं, क्योंकि बीजेपी के कोटे से ही मंत्री बनने थे.

ऐसे में नीतीश चाहते तो विस्तार रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाया और खाली पड़े सभी मंत्रीपद बीजेपी को दे दिए. तो बदले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान कर दिया कि नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.

इस बयान के कुछ ही घंटे के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान आ गया, जिसमें उन्होंने कह दिया कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बीजेपी का संसदीय बोर्ड करेगा.

मंत्री प्रेम कुमार ने क्या कहा?

अभी इस बयान के मायने तलाशे ही जा रहे थे कि नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री प्रेम कुमार ने साफ़ कर दिया कि चुनाव तो नीतीश के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा, लेकिन चुनाव बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, ये एनडीए की बैठक में तय होगा.

इसी बैठक की बात सुनकर तेजस्वी यादव ने कह दिया कि अब बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाली है और नीतीश अब बिहार की राजनीति में ओल्ड मॉडल हो चुके हैं.

मध्य प्रदेश का उदाहरण

अब तेजस्वी तो विपक्ष के नेता हैं तो उनका नीतीश कुमार की मुखालफत करना स्वाभाविक है. लेकिन जो सवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उठाए हैं और जिसका समर्थन मंत्री प्रेम कुमार ने भी कर दिया है, उसका जवाब क्या है. क्या बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम चुनाव के ठीक बाद वैसे ही तय होगा, जैसे बीजेपी ने मध्य प्रदेश में किया था.

याद करिए मध्य प्रदेश में साल 2023 में हुआ विधानसभा चुनाव, जिसमें चेहरा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही थे, लेकिन चुनाव में बंपर जीत के बाद मध्य प्रदेश को मोहन यादव के तौर पर नया मुख्यमंत्री मिला और जिन शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया वो लोकसभा के ज़रिए केंद्र में कृषि मंत्री बन गए.

तो क्या अब बीजेपी का आलाकमान बिहार बीजेपी के नेताओं के ज़रिए कुछ ऐसा ही संदेश नीतीश कुमार तक भी पहुंचाना चाहता है, जिसकी भनक अभी डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नहीं लगी है. क्योंकि वो तो अगे भी नीतीश कुमार को ही सीएम देख रहे हैं. लेकिन क्या दिल्ली भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, इसका जवाब अब भी बाकी है.

दिल्ली में हार के बाद किन्हें मिलेगी संगठन में जिम्मेदारी? AAP ने लिया बड़ा फैसला

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget