एक्सप्लोरर

RJD के बाद कांग्रेस का भी पोस्टर वार, नीतीश सरकार को बताया 2005 का खटारा मॉडल, मुद्दे भी गिनाए

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है. एक तरफ जहां कन्हैया कुमार प्रदेशभर में यात्रा निकाल रहे हैं, दूसरी ओर पोस्टरों के जरिए एनडीए सरकार को घेरा जा रहा है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का पोस्टर वार तेज हो गया है. आरजेडी नीतीश सरकार पर लगातार पोस्टर वार किए जा रहे थी तो अब कांग्रेस भी पीछे नहीं है. कांग्रेस की ओर से भी बिहार की एनडीए सरकार पर पोस्टर के जरिए हमला किया गया है. पोस्टर में दो कारों की तस्वीर दिखाते हुए 2005 के मॉडल और 2025 के मॉडल की तुलना की गई है.

पोस्टर में दोनों मॉडल की कार के नीचे जन समस्याएं दर्शाई गई हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहीं जिक्र नहीं किया गया है, सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला किया गया है.

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला करते रहे हैं कि जब 15 साल के बाद की गाड़ियों को परिवहन विभाग खटारा बताती है तो 20 सालों से बने मुख्यमंत्री कितने कारगर होंगे. अब उसी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी पोस्टर वार किया है. कांग्रेस नेताओं द्वारा पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगवाए गए हैं, जिसमें 2005 मॉडल और 2025 मॉडल की तुलना की गई है.

पोस्टर में सबसे ऊपर दो कारों की तस्वीर दी गई है जिसमें एक पुराने मॉडल की एम्बेसडर कार है, उसके आगे बीजेपी लिखकर उसका चुनाव चिन्ह दिया गया है. उसके बगल में वर्सेस लिखकर काले रंग की लग्जरी कार दिखाई गई है उसपर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दिखाया गया है.

बीजेपी का बताया खटारा मॉडल
बीजेपी के 2005 मॉडल की कार के नीचे लिखा गया है बीजेपी की 2005 मॉडल सृजन घोटाला, बिहार में बेरोजगारी, पलायन की समस्या, छात्रों पर अत्याचार, किसान की बदहाली, अपराध की बढ़ोतरी, अफसर शाही की सरकार, शराबबंदी फेल, बालू माफिया का खेल तो बीच में पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस नेता गौरव कुमार और रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर लगी है, उसके बाद ऊपर में लग्जरी कार दिखाई गई है, उसमें लिखा गया है कांग्रेस की सरकार की 2025 मॉडल.

आगे लिखा है कि युवाओं को मिलेगा रोजगार, छात्रों को मिलेगी नौकरी, किसान होंगे खुशहाल, गरीब महिलाओं को 1 लाख की सहायता, 200 यूनिट बिजली मुफ्त,500 में रसोई गैस,अर्ध सैनिक बल को शहीद का दर्जा, जितनी संख्या उतनी भागीदारी.

चुनावों को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस
वैसो तो कांग्रेस अभी महागठबंधन में है, लेकिन चुनाव से पहले इन दिनों अलग तैयारी में दिख रही है. कांग्रेस के मुद्दे भी आरजेडी से भिन्न है. अब पोस्टर के जरिए भी कांग्रेस ने अपने मुद्दों के साथ पोस्टर वार किया है और नीतीश सरकार पर हमला बोला है. पोस्टर लगाने वाले रवि गोल्डन कुमार है जो पहले भी पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला करते रहे हैं. 

उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर हमला करते हुए एक पोस्टर लगाया था कि राजा का बेटा राजा नहीं होगा. रवि गोल्डन कुमार अपने आप को हरनौत विधानसभा से कांग्रेस का भावी उम्मीदवार बताते हैं और लगातार पोस्टर के जरिए एनडीए सरकार पर हमला करते हैं.

बता दें कि हरनौत विधानसभा क्षेत्र नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र और कर्म क्षेत्र दोनों रहा है. ऐसी चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हरनौत विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, जिसकी वजह से रवि गोल्डन कुमार लगातार हमलावर है.

यह भी पढ़ें: बिहार में अब ऑटो और ई-रिक्शा से स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कब से लागू होगा नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
Embed widget