एक्सप्लोरर

बिहार में कांग्रेस ने बदला अध्यक्ष, लालू यादव से रिश्ते और जाति की राजनीति भी बदलेगी?

Bihar Congress Chief Rajesh Kumar: बिहार में कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह की छुट्टी करके दलित समुदाय से आने वाले राजेश कुमार को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी है. राजेश कुटुंबा विधानसभा सीट से विधायक हैं. ये बिहार की आरक्षित सीट है. इससे पहले कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी बनाया था. अल्लावरू ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ 'नौकरी दो, पलायन रोको' यात्रा शुरू की.

लालू यादव के करीबी माने जाते हैं अखिलेश सिंह

अखिलेश सिंह बिहार के प्रभावशाली भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं. मौजूदा समय में वो राज्यसभा के सांसद भी हैं. अखिलेश सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है. वह कभी आरजेडी का ही हिस्सा थे. साल 2022 में उन्हें बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ये बदलाव करके सियासी संदेश देने की कोशिश की है.

दरअसल, कहा जा रहा है कि कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव जितनी सीटों पर अड़ी है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आरजेडी ने 70 सीटें थी. इसमें से कांग्रेस 19 सीटों पर जीती थी. बीते दिनों में कई कांग्रेस नेताओं ने सीट शेयरिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी जिसमें पार्टी को सीट शेयरिंग में ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें इस पर जोर दिया. वहीं, आरजेडी 150 सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है.

लालू यादव से सियासी रिश्ते होंगे प्रभावित?

अब नए अध्यक्ष की सीट शेयरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. सीटों को लेकर लालू यादव से उनकी बार्गेनिंग कितनी होगी ये भी सवाल है. हालांकि, लालू यादव की पहुंच सीधे कांग्रेस आलाकमान तक है. ऐसे में ये बदलाव लालू यादव के साथ सियासी रिश्ते को कितना प्रभावित करेगी, ये भी देखने वाली बात होगी.

दलित अध्यक्ष बनाकर समुदाय को साधने की कोशिश

दलित अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने इस समुदाय को साधने की कोशिश की है. बिहार में दलितों की आबादी 19.65 फीसदी है. किसी भी पार्टी के लिए चुनाव में इनका वोट अहम है. इससे पहले कांग्रेस ने अशोक चौधरी को अध्यक्ष बनाया था जो दलित समुदाय से आते हैं. हालांकि अब वो नीतीश कुमार के साथ हैं. 

कांग्रेस के स्ट्राइक रेट पर उठे थे सवाल

आरजेडी की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के तहत उसके कोटे में 144 सीटें आई थीं. आरजेडी ने आधे से ज्यादा 75 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस 70 में से 19 ही सीटें जीत पाई. ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद ये चर्चा हुई क्या कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने से महागठबंधन को नुकसान हुआ? क्योंकि महागठबंधन में ही सीपीआई-एमएल को 19 सीटें मिलीं जिसमें से उसने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी. यानी सीपीआई-एमएल की जीत का स्ट्राइक रेट कांग्रेस से ज्यादा रहा.

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget