एक्सप्लोरर

Munger: '5 लाख नहीं तो बहन को पहुंचाओ', बिहार में सिरफिरे आशिक ने लड़की के भाई को उठाया, हैरान कर देगा मामला

Munger Kidnapping Case: मामला लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है. युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई है.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला बुधवार (03 जनवरी) को सामने आया है. जानकर आप भी कहेंगे कि एकतरफा प्यार में ऐसा भी होता है? मामला लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है. गोविंदपुर के सिरफिरे आशिक नीतीश कुमार ने पड़ोस के गांव की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के भाई का अपहरण कर लिया. उसने लड़की के भाई से कहा कि वह अपने परिजनों को कहे कि पांच लाख रुपये दे दें नहीं तो उसकी बहन को पहुंचा दें.

हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से सिरफिरे आशिक के चंगुल से अपहृत को मंगलवार (02 जनवरी) की देर रात ही सकुशल बरामद कर लिया गया. ग्रामीणों ने अपहरण करने वाले युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया. पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी बनाया. उसके पास से एक कट्टा भी मिला है. पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने हथियार समेत स्थानीय थाने की पुलिस को सौंप दिया.

कैसे हुई पूरी घटना?

बताया जाता है कि सिरफिरे आशिक के कारण छात्रा का भाई अपनी बहन को धनबाद (मौसी के घर) छोड़कर गांव लौट रहा था. इसी दौरान मसुदन स्टेशन से 03434 डाउन क्यूल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया गया. मंगलवार की देर रात घटना की सूचना पर अपहृत के परिजन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत लखना गांव से अपहृत को अपहरण करने वालों के चंगुल से मुक्त कराया.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने जीआरपी थाना जमालपुर को घटना की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई. परिजनों ने पांच लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण किए जाने की शिकायत की है. वहीं इस संबंध में रेल डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि अपहरण से संबंधित एक मामला संज्ञान में आया है. उसकी छानबीन की जा रही है. इस मामले में कजरा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छात्रा की बुआ ने कहा कि उनका भतीजा अपनी बहन को अपनी मौसी के घर धनबाद पहुंचा कर लौट रहा था. मसुदन रेलवे स्टेशन पर उसका हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया. भतीजे से ही कहा कि पांच लाख रुपये लाए या अपनी बहन को लाए. इसके बाद भतीजे ने फोन कर घर पर इसके बारे में बताया. ग्रामीण और परिजन खोजने के लिए निकल गए. पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी थी. 

यह भी पढ़ें- बिहार में इस फॉर्मूले पर महागठबंधन में बंटेंगी 40 सीटें! किसे फायदा किसे नुकसान? आंकड़ों से समझें 'गणित'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'उनका लड़का अगर…'
गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'उनका लड़का अगर…'
गिरधारी यादव को लेकर JDU की प्रतिक्रिया, ललन सिंह बोले- 'फैसला हमने…', संजय झा ने क्या कहा?
गिरधारी यादव को लेकर JDU की प्रतिक्रिया, ललन सिंह बोले- 'फैसला हमने…', संजय झा ने क्या कहा?
Bihar LPG Crisis: बिहार में अब 35 दिनों पर लगेगा गैस के लिए नंबर? संकट के बीच हैरान करने वाली खबर!
बिहार में अब 35 दिनों पर लगेगा गैस के लिए नंबर? संकट के बीच हैरान करने वाली खबर!
Nawada News: नवादा में बर्थडे से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
नवादा में बर्थडे से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget