एक्सप्लोरर

AIMIM Leader Murder: गोलियों की गूंज से थर्राया सीवान, AIMIM नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या

Siwan News: घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ की है. यह घटना 8.30 से 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

सीवान: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार (23 दिसंबर) की देर शाम सीवान में बदमाशों ने एआईएमआईएम (AIMIM) के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल (Arif Jamal) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ की है. आरिफ जमाल अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और गोली मार दी.

8.30 से 9 बजे के आसपास की है घटना

आरिफ जमाल (उम्र 40 साल) की फास्ट फूड की दुकान है. यह घटना 8.30 से 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए. आनन-फानन में आरिफ जमाल को घायल अवस्था में लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कहा- मामले की की जा रही है जांच

इस मामले में हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि आरिफ जमाल की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिली है कि वो दुकान पर बैठे हुए थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दी. गोली उनके पेट में लगी थी. स्थानीय लोग और परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है.

बताया जाता है कि बदमाशों ने आरिफ जमाल के पेट में एक ही गोली मारी है. घटना के बाद लोग पहले सदर अस्पताल में लेकर गए थे. इसके बाद यहां से लेकर एक निजी अस्पताल में चले गए. निजी अस्पताल में ही मौत की पुष्टि की गई है. घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है.

चुनाव लड़ चुके थे आरिफ जमाल

बताया जाता है कि आरिफ जमाल चुनाव भी लड़ चुके हैं. 2015 में नेशनल जनता पार्टी से उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि वह हार गए थे. इसके बाद 2022 में जिला परिषद का चुनाव भी उन्होंने लड़ा था. यह चुनाव भी वह हार गए थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: समस्तीपुर में गला दबाकर महिला की हत्या, चोरों ने दिया घटना को अंजाम, लाखों के आभूषण सहित सामान घर से गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धुरंधर-2 को लेकर सांसद तारिक अनवर ने सरकार से कर दी बड़ी मांग, 'इस तरह की फिल्म को…'
धुरंधर-2 को लेकर सांसद तारिक अनवर ने सरकार से कर दी बड़ी मांग, 'इस तरह की फिल्म को…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
Bihar Next CM: निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? जीतन राम मांझी बोले- 'नीतीश कुमार…'
CM के बेटे निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? जीतन राम मांझी ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
'सरकार को विकास से मतलब नहीं, लोगों को...', UGC मामले पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'सरकार को विकास से मतलब नहीं, लोगों को...', UGC मामले पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
US-Israel-Iran War Live: 'LPG की सप्लाई सामान्य, कमर्शियल वाले PNG पर हों शिफ्ट', तेल संकट पर भारत सरकार ने क्या बताया?
LIVE: 'LPG की सप्लाई सामान्य, कमर्शियल वाले PNG पर हों शिफ्ट', तेल संकट पर भारत सरकार ने क्या बताया?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
Embed widget