एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान डबल मर्डर से सनसनी, झाड़फूंक के चक्कर में दो लोगों की हत्या

Criminals Shot Dead Two People: डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गई हैं.

Jehanabad Double Murder: बिहार में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन जहानाबाद में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर दो व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है झाड़फूंक के चक्कर में दोनों की हत्या की गई है. घटना काको थाना क्षेत्र के एनवां गांव के समीप स्थित डैनी नहर के पास शुक्रवार (11 अक्टूबर) की है. 

गांव के पास पड़ा था दो व्यक्ति का शव 

डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान रामबली यादव और काशी चंद्रवंशी के रूप में की गई है. दोनों पाली थाना क्षेत्र के अफजलपुर टोला मुबारकपुर गांव के रहने वाले थे. दरअसल तीन दिन पूर्व झाड़फूंक के काम से रामबली यादव और काशी राम दोनों एक साथ कहीं गए थे, वहां से गुरुवार की शाम परिजनों से फोन पर भी बात भी हुई थी. शुक्रवार की सुबह जब घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच किसी ने फोन कर पुलिस को बताया कि एनवां गांव के पास दो व्यक्ति का शव पड़ा है.

सूचना पाकर घटना स्थल पर परिजन पहुंचे, जहां उन्होंने दोनो शवों की पहचान की. मृतक रामबली यादव के बेटा राजीव और भांजा संजीव कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. रामबली यादव भगत (झाड़फूंक ) का काम करते थे. काशी चंद्रवंशी उनका इस काम में हाथ बंटाते थे. इस घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है. दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गई है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामले में प्रशिक्षु डीएसपी ने क्या कहा?

पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी संगीता ने बताया कि दो व्यक्ति की हत्या हुई है. घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि कल पटना जिले के मसौढ़ी में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि आज जहानाबाद एनवां गांव के बधार में दोनों का शव बरामद किया गया है. हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है कि आखिर घटना के पीछे कौन लोग हैं और हत्या की वजह क्या है? फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक जांच टीम को घटना स्थल पर बुलाकर मामले की तफ्तीश में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पड़ोस के युवक से था पत्नी का अफेयर, बोली छोड़ कर चली जाऊंगी, सुनते ही पति ने कर दिया काम तमाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget