एक्सप्लोरर

'बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी CM नीतीश का समर्थन करेगी BJP', सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाओं पर कहा कि ये नीतीश कुमार का व्यक्तिगत मामला है, उनकी पार्टी का जो निर्णय होगा, हम उनके साथ खड़े रहेंगे.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी. सम्राट चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है. चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुमार के बेटे निशांत का पार्टी में आना उनका (नीतीश कुमार का) व्यक्तिगत और जद(यू) का आंतरिक मामला है. उपमुख्यमंत्री ने राज्य में राजग के मुख्य प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा मात्र प्रतिनिधि करार दिया. 

'कल भी नीतीश कुमार ही रहेंगे'

वहीं जब उपमुख्यमंत्री से पूछा गया कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होंगे, इस पर चौधरी ने कहा, "बिहार की राजनीति में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. वह 1996 से गठबंधन के नेता हैं. भारतीय जनता पार्टी इनके नेतृत्व में सहज रही है. कल भी नीतीश थे, आज भी नीतीश हैं और कल भी नीतीश कुमार ही रहेंगे."

निशांत की राजनीति में एंट्री पर क्या कहा?

यह पूछे जाने पर कि इन दिनों नीतीश कुमार के 47 वर्षीय पुत्र निशांत के राजनीति में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है ऐसे में उनकी क्या भूमिका रहेगी? इस पर कहा, "वह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत मामला है और जनता दल यूनाइटेड के अंदर की बात है. हम नीतीश कुमार के साथ समझौते में है और जनता दल यूनाइटेड का जो निर्णय होगा उसके साथ हम लोग खड़े रहेंगे."

'लालू यादव के प्रतिनिधि तेजस्वी यादव हैं'

उपमुख्यमंत्री ने अपने पूर्ववर्ती और वर्तमान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा कई लोकलुभावन वादों के माध्यम से पैदा की गई चर्चा को भी हल्के में लिया. बिहार विधानसभा के जारी सत्र में विपक्षी नेता के साथ बहुत तल्ख बहस और नोक-झोंक होने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि लालू यादव के प्रतिनिधि तेजस्वी यादव हैं. लालू यादव कह देंगे कि तेज प्रताप आज से हमारा नेता होगा, तो कल से बिहार की जनता तेजस्वी को पहचानना भूल जाएगी. लालू यादव कह देंगे कि मीसा भारती हमारी नेता हैं, तो कल से लोग इन्हें पहचानना भूल जाएंगे. तेजस्वी लालू यादव के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं. पहले राबड़ी देवी काम कर रही थीं आज तेजस्वी यादव काम कर रहे हैं, यह स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें: Holi 2025 Date: होली को लेकर बिहार में फिर डेट में कंफ्यूजन, किस दिन मनाया जाना सही? शुभ मुहूर्त जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
निशांत नहीं… नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? RJD बोली- BJP अपने प्लान में सफल, पप्पू यादव भी भड़के
निशांत नहीं… नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? RJD बोली- BJP अपने प्लान में सफल, पप्पू यादव भी भड़के
Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
Embed widget