एक्सप्लोरर

Vijay Sinha: मोकामा फायरिंग को लेकर गरमाई सियासत, बोले विजय सिन्हा- 'गलत करने वाले बचेंगे नहीं'

Vijay Sinha: पटना में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी पर सियासत अब गरमा गई है, जहां विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष के लोग भी लालू-राबड़ी शासन की याद दिला रहे हैं.

Deputy CM Vijay Sinha: बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में बुधवार और शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष बचाव में उतर आया है. इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि सरकार लगातार कानून का राज स्थापित करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि गलत करने वाले बचेंगे नहीं. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रही है. छोटी-मोटी घटनाओं पर भी सरकार की नजर है. कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहीं. प्रशासन ईमानदारी से लगा हुआ है.

'विपक्ष को अपने समय को याद करना चाहिए'

वहीं मोकामा की घटना पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपने समय को याद करना चाहिए. आज तो कानून का राज है. पुलिस अपना काम कर रही है. पहले के राज में क्या होता था, बिहार की जनता सब जानती है. कोई भी हो, सब के लिए कानून सम्मत कार्रवाई होगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मोकामा फायरिंग पर कहा कि "विपक्ष को अपने जमाने का दिन याद करना चाहिए. वह क्या दौर था? अभी कोई भी कानून अपने हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई होती है. अब अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो वह बचता नहीं है और अब भी नहीं बचेगा."

पटना में दो गुटों के बीच गोलीबारी पर सियासत

बता दें कि बिहार के पटना में दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में शुक्रवार को फिर से गोलीबारी हुई है. पटना के पंचमहला थाना के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है. मुकेश सिंह के जरिए एक दिन पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उल्लेखनीय है कि मुकेश सिंह नाम के शख्स के घर पर ताला खुलवाने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ेंः 'सबसे ज्यादा खतरे में कांग्रेस पार्टी...', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Rajya Sabha Elections: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget