एक्सप्लोरर

Bihar Diwas 2023: दुबई में इस बार बिहार दिवस का दिखेगा जलवा, वैश्विक स्तर भोजपुरी सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

Bihar News: कोरोना के बाद इस साल बिहार दिवस की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. इस साल बड़े पैमाने पर आयोजन करने की योजना है. वहीं, दुबई में भी एक संस्था द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है.

पटना: बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है. पूरे बिहार में बिहार दिवस (Bihar Diwas 2023) को लेकर उत्साह रहती है. इसको लेकर बिहार सरकार की ओर से कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजन किए जाते हैं. वहीं, इस बार बिहार दिवस का धूम दुबई में भी दिखेगा. बिहार दिवस के मौके पर बिहारी कलाकार दुबई (Dubai) में अपने कला को प्रदर्शित करेंगे. इस मौके पर बिहार के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. बिहार प्रदेश के निर्माण के 121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुबई के भारतीय दूतावास में बिहार दिवस के पूर्व 19 मार्च को बिहार दिवस कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी. यह आयोजन इंडिया पॉजिटिव (India Positive) संस्था द्वारा की जाएगी .

संजय जायसवाल भी होंगे शामिल- मनीष सिन्हा

इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुबई में होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम में दुबई में रहने वाले प्रवासी बिहारी शामिल होंगे. साथ ही इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. बिहार से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले युवा अभिनेता चंदन रॉय, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, लोक गायिका देवी, मैथिली, सिंगर विकास झा सहित कई दिग्गज शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में दुबई के कई बड़े कारोबारी और यूएई के अधिकारी भी मौजूद होंगे.

'दुबई में आयोजन बड़ी बात'

इंडिया पॉजिटिव के सचिव ने बताया कि दुबई में प्रवासी बिहारियों के साथ बिहार दिवस मनाने का कार्यक्रम पिछले तीन सालों से कोरोना के कारण नहीं कर पा रहे थे. बिहार दिवस कॉन्क्लेव प्रदेश की संस्कृति का प्रचार-प्रसार वैश्विक स्तर पर करेगी. यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संगठन द्वारा जारी रहेगा. बिहार दिवस को दुबई में कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को अपनी मिट्टी के विकास से जोड़ना है. दुबई में रहने वाले बिहारी विकास सिंह ने बताया कि दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में बिहार दिवस मनाना बिहारी समाज के लिए बड़ी बात है.

 2005 में नीतीश कुमार ने किया था एलान

बता दें कि 22 मार्च 1912 में बंगाल और उड़ीसा से बिहार अलग हुआ था. पहले बिहार दिवस नहीं मनाया जाता था लेकिन 2005 में जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उसी वक्त एलान किया था कि बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाएगा. तीन सालों तक बहुत छोटे ढंग से बिहार दिवस को याद किया गया. 2008 में बड़े पैमाने पर बिहार दिवस की शुरुआत हुई और पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही कृष्ण मेमोरियल हॉल  सहित कई जगहों पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. चार सालों तक इस तरह चला और 2012 से बिहार दिवस को पूरे बिहार में मनाए जाने लगा. बिहार दिवस के मौके पर अब स्कूल कॉलेजों में  छुट्टी दी जाती है. बिहार के अलावे दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी बिहारी लोग बिहार दिवस मनाते रहे हैं. अब विदेशों में भी बिहार दिवस का उत्सव देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें: Bihar Budget Session: विधानसभा में फिर उठा तमिलनाडु का मामला, माफी मांगने के सवाल पर भड़के विजय कुमार सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget