एक्सप्लोरर

Bihar Election: बीजेपी के 'बड़े भाई' बनते ही बिहार की राजनीति में बदल गए सालों पुराने ये समीकरण

पिछले 15 सालों की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बने लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी के 'बड़े भाई' बनते ही बिहार की राजनीति के कई समीकरण बदल गए हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद आज एनडीए ने नए सरकार का गठन किया. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष शपथ ली. सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य नेताओं ने भी शपथ ग्रहण की. पिछले 15 सालों की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बने लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी के 'बड़े भाई' बनते ही बिहार की राजनीति के कई समीकरण बदल गए हैं.

पहली बार दो उपमुख्यमंत्री

बता दें कि इस बार बिहार की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि 2 उपमुख्यमंत्री बनाए गए हों. इससे पहले राज्य में ऐसा कभी नहीं हुआ है. लेकिन इस बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं पहले कटिहार के नगर विधायक तारकिशोर प्रसाद और दूसरी बेतिया की विधायक रेणु देवी. दोनों ही विधायक बीजेपी के हैं. मालूम हो कि बिहार में अब तक कि राजनीति में कुल मिला कर केवल 4 डिप्टी सीएम ही रहे हैं.

पहली बार महिला को बनाया गया उपमुख्यमंत्री

पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ-साथ पहली बार किसी महिला विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. नोनिया समाज से आने वाली बेतिया की विधायक रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले बिहार में ऐसा नहीं हुआ है. बता दें कि रेणु देवी काफी समय से पार्टी से जुड़ी हुईं हैं और 4 बार बेतिया के विधायक भी रह चुकी है. महिला उपमुख्यमंत्री बनाना इस बार के चुनाव में एनडीए की जीत में महिला वोटर का बड़ा योगदान रहने से जोड़कर देखा जा रहा है.

कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मिनिस्टर नहीं

इस बार नीतीश के कैबिनेट में एक भी मुस्लिम विधायक को जगह नहीं दी गई है. स्वर्ण, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, ओबीसी और ईबीसी वर्ग से आने वाले नेताओं के कॉम्बिनेशन से बने इस बार के नीतीश के कैबिनेट में मुस्लिम नेताओं को जगह नहीं मिली है.

एनडीए सरकार में पहली बार बीजेपी नेता विधानसभा स्पीकर

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव को बिहार विधानसभा का नया स्पीकर बनाया गया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि एनडीए सरकार में बीजेपी का कोई नेता विधानसभा स्पीकर बना हो, इससे पहले जब भी एनडीए की सरकार बनी है, स्पीकर हमेशा जेडीयू के ही किसी नेता को बनाना गया है. लेकिन इस बार यह कुर्सी बीजेपी को चली गई है.

यह है चुनाव परिणाम

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 225 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें बीजेपी ने 74, जेडीयू ने 43, हम ने 4 और वीआईपी ने 4 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया. बिहार चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए बीजेपी ने जेडीयू से अधिक सीट लायी हो.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: CM नीतीश कुमार ने कहा- बीजेपी नेताओं से पूछें क्यूं नहीं सुशील मोदी को बनाया गया उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कितना जानते हैं आप? पढ़ें बिहार के CM के बारे में सबकुछ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget