एक्सप्लोरर

Bihar Elections: इन 10 ट्वीट के ज़रिए बिहार के लोगों से पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर बिहारी हमेशा से लोकल के लिए वोकल रहा है. NDA इस पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बिहार चुनाव प्रचार से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है. 10 ट्वीट के ज़रिए पीएम मोदी ने बिहार के लोगों की लोकतांत्रिक जिजीविषा और विकास और क़ानून के प्रति आकांक्षा को सराहते हुए कहा है कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उन्हें प्रेरित करती हैं.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट संवाद के ज़रिए लिखा है, “पिछले दिनों मुझे बिहार के अपने भाइयों-बहनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला. सासाराम में पहली रैली से लेकर सहरसा में आखिरी रैली तक जनता ने हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार दिया. एक जनसेवक के रूप में बिहार की भूमि का चरण स्पर्श मुझे जनसेवा के लिए और प्रतिबद्ध करता है.''

पीएम मोदी ने लिखा, ''बिहार ने हमेशा लोकतंत्र के मूल्यों को ही सर्वोच्च माना है. इसलिए बिहार के लोग सुशासन की राजनीति ही पसंद करते हैं.राजनीतिक चेतना से लेकर सामाजिक मंथन तक, तीज-त्योहार से लेकर खान-पान तक बिहार अद्भुत है. यही बिहार की प्राणवायु है. यही आत्मनिर्भर बिहार की नींव है.''

अपने अगले ट्वीट में पीएम मोदी लिखते हैं, ''मुझे बिहार में NDA की सभी रैलियों में एक समानता दिखी- युवाशक्ति और नारीशक्ति की बढ़चढ़ कर भागीदारी. अगर NDA यहां लगातार जीत हासिल कर रहा है तो ये इनका ही आशीर्वाद है. हमें इस आशीर्वाद से ही लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है. बिहार के युवा और महिलाएं NDA में उम्मीद देखते हैं.''

पीएम मोदी ने लिखा, ''जनधन से लेकर मुद्रा लोन योजना तक, स्वच्छ भारत मिशन से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक, उज्ज्वला से लेकर जल जीवन मिशन तक बिहार ने विकास के हर कदम पर महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं. बिहारवासियों ने तय कर लिया है कि प्रगति के पथ पर बढ़ चले ये तेज कदम अब न रुकेंगे, न थमेंगे.''

युवाओं और रोजगार के ऊपर बोलते हुए मोदी ट्वीट में लिखते हैं, ''बिहार के युवाओं को सुविधा, सुरक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सिर्फ NDA ही दे सकता है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश बिहार में रोजगार के नए अवसर बना रहा है. मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत बिहार को एक लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.''

किसानों के लिए किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ''NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया. मेगा फूड पार्क, आधुनिक कोल्ड चेन, एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स बिहार को आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर देंगे. कृषि उत्पाद संघों की बढ़ती संख्या छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएगी, उन्हें बड़े बाजारों से जोड़ेगी. बिहार के हर जिले में ऐसे उत्पाद हैं जिनकी अपनी पहचान है. खाने-पीने की चीजें, फल-सब्जियां, पेंटिंग-हैंडीक्राफ्ट जैसी कई चीजें बिहार की पहचान से जुड़ी हैं.''

बिहार के लोगों के संबोधन में मोदी लिखते हैं, ''हर बिहारी हमेशा से लोकल के लिए वोकल रहा है. NDA इस पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार का गरीब आज आश्वस्त है कि उनके ही जैसा गरीबी में पैदा हुआ पिछड़े समाज का उनका सेवक आज दिल्ली में काम कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि एक भी गरीब भूखा न सोए.''

पीएम मोदी ने लिखते हैं, ''कोरोना के इस कठिन समय में उन्हें मुफ्त राशन और सहायता सुनिश्चित की जा रही है. विकास का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार है. यह गरीबों से उनका अधिकार छीनता है.''

केंद्रीय योजनाओं को गिनाते हुए मोदी ने बताया, ''बैंक खातों, आधार और मोबाइल को जोड़कर NDA सरकार ने गरीबों को उनका अधिकार दिया है और काली कमाई के अनेक रास्ते बंद कर दिए हैं. अब अधिकांश योजनाओं का पैसा गरीबों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर हो रहा है.''

बिहार के लोगों के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ''आत्मनिर्भर बिहार में... हमारा लक्ष्य है - कानून का राज बनाए रखना, हमारा उद्देश्य है - गरीबों का कल्याण, हमारा मिशन है - युवाओं को अवसर, महिलाओं की सुरक्षा, हमारा मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, जय बिहार, जय भारत!''

पीएम ने कहा है कि एनडीए ग़रीबी, पिछड़ों, युवकों के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्द हैं इसलिए बार-बार एनडीए हर बार जीत रहा है इस बार भी बिहार की जनता उन पर भरोसा जतायेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget