एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार के इस मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी को देख चौंक जाएंगे, भगवा रंग धारण किए घूम रहे विदेश

Gupteshwar Pandey: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक पोस्ट की है, जिसे अब तक 14 हजार लोगों ने देखा है, लोगों ने इस पर अपने बेहतरीन कमेंट भी किए है.

Former IPS Gupteshwar Pandey Post: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे गुप्तेश्वर पांडेय काफी दिनों से कैमरे की पहुंच से दूर हैं. राजनीति का शौक रखने वाले इस आईपीएस अधिकारी को ना जेडीयू से टिकट मिला ना बीजेपी से. खैर आज हम इनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि गुप्तेश्वर पांडेय की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो स्कॉटलैंड में घूमते नजर आ रहे हैं. अपने भ्रमण के दौरान वो स्कॉटलैंड के पटना में पहुंचे हुए हैं. 

गुप्तेश्वर पांडेय ने पोस्ट में क्या बताया?

गुप्तेश्वर पांडेय की इस पोस्ट को 14 हजार लोगों ने देखा है, लोगों ने इस पर अपने बेहतर कमेंट भी किए है. इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने स्कॉटलैंड में पटना गांव का इतिहास भी बताया है कि आखिर पटना यहां कैसे बना और बिहार का पटना यहां कैसे मशहूर हो गया. वीडियो में वो ये भी कह रह हैं कि आप इसे देख कर ये मत समझ लीजिएगा कि मैं पटना में हूं. मैं इस समय स्कॉटलैंड में हूं और यहां का नाजारा आप को देखा रहा हूं. 

इस वीडियो में गुप्तेश्वर पांडे का लुक देखकर भी आप चौंक सकते हैं. जो परिधान उन्होंने घारण किया है, वो पूरा भगवा है, और उनका लुक एक बड़े पंडित की तरह दिख रहा है. हो भी क्यों ना भारतीय संस्किृति और परंपरा के वो पैरोकार भी हैं. विदेश में भी रहते हुए भारत की परंपरा की झलक उनमें दिख रही है. हाथ में एक छोटा सा बैग है और माथे पर बड़ा सा टीका.

1987 बैच के आईपीएस रहे हैं गुप्तेश्वर पांडेय

बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय बिहार कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं. आईजी के पद पर तैनात रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने 14 मार्च 1999 को वीआरएस के लिए अप्लाई किया था. उन्हें बिहार की बक्सर सीट से बीजेपी का टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसके बाद उन्होंने बिहार सरकार से फिर से सेवा में बहाल करने की अपील की. इस पर नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने उन्हें 2019 में बिहार का डीजीपी बनाया था. वो बक्सर जिले के रहने वाले हैं और कड़क आईपीएस अधिकारी माने जाते थे. डीजीपी रहते हुए बिहार में शराबबंदी के पक्ष में उन्होंने काफी मुहिम चलाई थी. 

 ये भी पढ़ेंः Supreme Court Decision: NEET की परीक्षा दोबारा नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के नेताओं की राय जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget