एक्सप्लोरर

'...तो लालू यादव दिलीप जायसवाल के क्या लगेंगे?' सभापति ने राबड़ी देवी से पूछा तो सदन में लग गए ठहाके

राबड़ी देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि सदन में बैठे लोग सभापति अवधेश नारायण सिंह की बात सुन कर हंस रहे हैं.

Rabri Devi News: बिहार बजट सत्र के दौरान बुधवार को बिहार विधान परिषद में एक मजेदार बात हो गई, जिसे सुनकर सदन में हर कोई हंसने लगा. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को सदन में अपने संबोधन से पहले नए मंत्रियों को बधाई दी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामना दी. राबड़ी देवी ने कहा मैं उनको अपना भाई मानती हूं, क्योंकि वो मुझे दीदी कहते हैं. 
 
राबड़ी देवी ने सदन में क्या कहा?
 
राबड़ी देवी का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि सदन में बैठे लोग सभापति अवधेश नारायण सिंह की बात सुन कर हंस रहे हैं. दरअसल जब राबड़ी देवी ने कहा कि दिलीप जायसवाल उन्हें 'दीदी' कहकर बुलाते हैं, और वह उन्हें 'भैया' कहकर संबोधित करती हैं. इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से पूछा कि अगर आप दिलीप जायसवाल को 'भैया' कहती हैं तो लालू प्रसाद यादव उनके क्या लगेंगे? यह सवाल सुनते ही सदन में मौजूद सदस्य ठहाके लगाकर हंसने लगे. 

सदन में माहौल बन गया खुशनुमा

इस पर राबड़ी देवी ने जवाब दिया कि जो रिश्ता बना है, उसके हिसाब से जो लगेंगे वह लगेंगे. राबड़ी देवी ने आगे कहा कि जो पद लेकर आए हैं, उन्हें मिठाई भी खिलानी चाहिए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने नए मंत्रियों का स्वागत भी किया और उन्हें बधाई दी. बता दें कि सदन में अक्सर नेताओं के बीच नोकझोंक ही चलती रहती है, लेकिन कभी कधार इस तरह की हंसी ठिठोली भी देखने को मिलती है, जो माहौल को खुशनुमा बना देती है. 

हालांकि इससे पहले मंगलवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार पर खूब बरसीं थीं. उन्होंने कहा था कि 'नीरज जी आपको बताना चाहते हैं, हम भागने वाले नहीं हैं, हमने कोई चोरी नहीं की है, इसीलिए सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स आज तक हमें चोरी के आरोप में नहीं पकड़ पाई. लालू जी को बिना चोरी किए ही सजा मिल गई है.' 

ये भी पढे़ंः Patna Poster War: 'युवाओं का दौर, बुड्ढे नेता...', पटना में RJD का पोस्टर वार, CM नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget