एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के पुराने साथी ने ज्वाइन की प्रशांत किशोर की पार्टी, PK के साथ नजर आए वृषिण पटेल

नीतीश कुमार की पार्टी को छोड़कर मांझी की हम और उसके बाद आरजेडी में रह चुके वृषिण पटेल अब जन सुराज से जुड़ गए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के समय ही उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दिया था.

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के साथ-साथ चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर भी पूरी तरह चुनावी मोड में हैं. हाल ही में उन्होंने पटना के गांधी मैदान में जनसुराज की एक रैली का आयोजन किया था, जिसे बदलाव रैली नाम दिया गया. हालंकि ये रैली बहुत सफल नहीं रही. अब पीके से जुड़ी नई खबर ये है कि नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल भी उनके साथ आ गए हैं.

जन सुराज पार्टी में गए वृषिण पटेल 

नीतीश कुमार की पार्टी को छोड़कर मांझी की हम पार्टी और उसके बाद आरजेडी ज्वाइन करने वाले वृषिण पटेल अब जन सुराज से जुड़ गए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दिया था. अब उनको पीके के साथ देखा गया है. सूत्रों के अनुसार वो जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं. प्रशांत किशोर के साथ वृषिण पटेल की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है. 

पटेल स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आते हैं और एक समय उन्हें सीएम नीतीश कुमार के बाद राज्य में दूसरे सबसे ताकतवर कुर्मी नेता माना जाता था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे. वे वैशाली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वे एक बार सीवान से सांसद भी चुने गए थे. 

2005 में वृषिण पटेल नीतीश कुमार के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए. 2015 की शुरुआत में उन्होंने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया और जीतनराम मांझी के साथ आ गए. 2020 विधानसभा चुनाव हुए तो जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार के बीच गठबंधन हो गया और एक बार फिर वृषिण पटेल हम छोड़ कर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए. करीब 5 साल तक आरजेडी में रहे और अब पीके की पार्टी में शामिल हो गए हैं.

बिहार की जनता के लिए नया विकल्प

अब सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार के घोर विरोधी बन चुके प्रशांत किशोर जेडीयू के पुराने नेताओं को भी अपने साथ लाने की कोशिश में लगे हैं. वैसे तो पीके हर सभा में ये कहते नजर आते हैं कि वो बिहार की जनता को नया विकल्प देना चाहते हैं. वो बिहार की जनता के भविष्य और नौजवानों का विकास चाहते हैं. पलायन रोकने और नौकरी देने की बात करते हैं, जिस मुद्दे पर नीतीश सरकार सबसे ज्यादा जवाबदेह है. इन सब के बावजूद जनता का वो समर्थन आज भी उन्हें नहीं दिखता, जिसकी उम्मीद पीके कर रहे थे. उपचुनाव से लेकर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भी वो टिक नहीं पाए, लेकिन उम्मीद उनकी अभी भी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि मेन टारगेट तो बिहार विधानसभा चुनाव है. 

ये भी पढ़ें: बेतिया में थानेदार की दबंगई कैमरे में हुई कैद, जांच के दौरान व्यक्ति पर बरसाए लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
Bihar LPG Crisis: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई
बिहार: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget