एक्सप्लोरर

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने कर दिया अपनी नई पारी का ऐलान, अब इस बैनर तले करेंगे बिहार के लिए काम

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने कहा कि मेरा जन्म महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन कर्मभूमि बिहार में है और मेरा वजूद, मेरी पहचान सब बिहार से है. पहले जैसे जोश के साथ में यहीं काम करूंगा.

Shivdeep Lande News: मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात की. कयासों को दरकिनार करते हुए फिलहाल उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई ऐसी अहम बातें कहीं, जो कहीं ना कहीं इस बात की ओर इशारा है कि वो आज नहीं तो कल राजनीति में जरूर आएंगे! फिलहाल उन्होंने अपनी नई पारी का ऐलान करते हुए कहा कि वो 'रन फॉर सेल्फ' के बैनर तले बिहार में ही काम करेंगे.

'बिहार को बदलने के उद्देश्य से करेंगे काम'

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवदीप लांडे ने कहा कि वह चार मार्च को मुंगेर से अपनी नई पहल की शुरुआत करेंगे. उन्होंने मुंगेर से ही अपनी आईपीएस सेवा की शुरुआत की थी और अब वहीं से नए सिरे से शुरुआत करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी पत्नी ममता और बेटी आरहा भी उनके साथ थीं. उन्होंने कहा कि वह अपने आने वाले दिनों को बिहार की बेहतरी में लगाएंगे. उन्होंने कहा कि वह बिहार को बदलने के उद्देश्य से काम करेंगे. 

एक सवाल के जवाब में लांडे ने कहा कि मुझे किसी भी राजनीतिक पार्टी की विचारधारा से कोई मतलब नहीं है और ना ही किसी की विचारधारा मुझे पसंद है. मैं अपनी विचारधारा के साथ चलूंगा और अपनी विचारधारा के साथ ही आगे बढ़ूंगा. मैंने खाकी वर्दी छोड़ दी है, लेकिन अंदर से मैं अभी भी खाकी में हूं. और मैं वही जोश के साथ काम करूंगा.

शिवदीप लांडे ने कहा, 'मैं बिहार की दशा और दिशा सुधारने के लिए निकला हूं. लांडे ने कहा कि बिहार के युवा देश के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रहे हैं. यहां के युवाओं से सभी को उम्मीदें हैं. इसलिए वह भी अब बिहार के युवाओं से मिलने उनके बीच पहुंचने वाले हैं. मुझे यह एहसास हुआ कि जो बिहार देश के स्कूल में देश के विकास में काम करता है, उस बिहार के विकास क्यों नहीं. 

पूर्व आईपीएस ने कहा कि 18 साल तक मैं आईपीएस अधिकारी रहा. मीडियाकर्मियों का बड़ा योगदान रहा है. पर्सनालिटी ग्रोथ करने के लिए मैं कई सेक्टर में जा सकता था जीवन में धरती मां का भी एक कर्ज होता है. धरती मां का दो कर्ज होता है. एक जहां से अब जन्म लेते हैं और दूसरा जहां आपकी कर्म भूमि होती है, तो मेरा जन्म महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन कर्मभूमि बिहार में है और मेरा वजूद और मेरी पहचान बिहार से है. बिहार ने दिया है. आने वाले 10 सालों में बिहार की दशा और दिशा मेरे सामने घूम रही है.

19 सितंबर 2024 को दिया था पद से इस्तीफा

उन्होंने कहा आने वाले 10 सालों में बदलाव करेंगे. मुझे निस्वार्थ सेवा देनी है. उदयपुर में मन से पूछा. उसके बाद मां की तरफ से हरी झंडी मिल गई. फिर मैंने पत्नी ममता लांडे से पूछा कि मैं बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं, तो उसने भी कहा कि आपको जो करना है करिए बेटी की रिस्पांसिबिलिटी मैं उठा लूंगी. बता दें शिवदीप लांडे ने बीते साल 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब उस समय लांडे पूर्णिया के आईजी के पद पर तैनात थे. 

ये भी पढ़ेंः Dalit Samagam Rally: दलित समागम रैली में रखे गए अहम प्रस्ताव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिए उठी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget