एक्सप्लोरर

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, चुनाव के लिए जा रहे तीन जवान शहीद, कई जख्मी

Road Accident : गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं हैं. हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई.

Gopalganj Road Accident: बिहार के गोपालगंज में रविवार (28 अप्रैल) को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें हादसे का शिकार हो गईं. हादसे में एक बस ड्राइवर समेत तीन जवानों की मौत हो गई है. एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है. हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी मच गई. 

चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बस में 242 महिला और पुरुष जिला बल के जवान चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे. रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से एक बस में टक्कर मार दी. एक बस में टक्कर से दो और बसें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में अशोक उरांव नाम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान जवान पवन महतो और दिग्विजय की मौत हो गई.

घटना में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है. वहीं सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों के परिवार वालों में कोहराम मच गया है. 

बसों के बीच में फंसे कई पुलिस के जवान

हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में कई पुलिस के जवान फंस गए और उन्हें निकालने की कोशिश घंटों तक होती रही. वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही. 

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, पूछे- 3 लाख प्रक्रियाधीन बहाली कब तक होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget