एक्सप्लोरर

बिहार के मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- ‘उनकी पार्टी प्राइवेट कंपनी बनी’

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे चुनाव भी लड़े, हम उनके नेतृत्व में काम करें.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बीजेपी जदयू को खत्म कर देगी. जदयू के कुछ नेता भाजपाई हो चुके हैं. बीजेपी पूरी कोशिश में लगी है कि जदयू और नीतीश कुमार दोनों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाए. तेजस्वी यादव के इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है. बिहार सरकार में मंत्री मोहम्मद जमा खान ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वे(तेजस्वी यादव) अपनी पार्टी को देखें. उनकी पार्टी प्राइवेट कंपनी बनी हुई है, उनका पूरा परिवार उसी में है. 

वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वे (निशांत कुमार) आगे बढ़े हम उनके साथ रहेंगे. मैं चाहता हूं कि निशांत कुमार आगे आएं. हम उनके साथ काम करेंगे. मैं चाहता हूं कि वे चुनाव भी लड़े, हम उनके नेतृत्व में काम करें.

‘तेजस्वी अपनी परिवार की संपत्ति बढ़ाने में मसरूफ है’
JDU नेता नीरज कुमार ने भी RJD नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी परिवार की संपत्ति बढ़ाने में मसरूफ है, तो दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार बिहार को आगे बढ़ाने में जुटे हैं. 15 सालों में लालू-राबड़ी के परिवार ने बिहार के जर्रे-जर्रे को लूट लिया है वो आज विकास की बात कर रहे हैं. नीतीश कुमार सेवा की राजनीति करते हैं और आप (तेजस्वी यादव) अपने परिवार की राजनीति करते हैं. 

नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता विकास की राजनीति चाहती है जर्रे-जर्रे का विकास हो, जर्रे-जर्रे को लूटने वाले को लोकसभा चुनाव में जनता ने उनकी राजनीति की औकात पर लाकर खड़ा किया. 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जनता जर्रे-जर्रे को लूटने वाले को दरकिनार करेगी.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 15 साल की एक्सीडेंटल गाड़ी को बिहार में फिर से चलाने का मंसूबा पाले एक परिवार भ्रम में जी रहा है.निरीह, निर्बल, गरीब, दलित को अपने टायर के नीचे कुचलकर बिहार को अतिवाद में धकेला. एनडीए के साथ बिहार सेफ है, विकास की रफ्तार तेज है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के 5 लोग झुलसे, 6 माह के बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget