एक्सप्लोरर

Bihar News: बाबा बागेश्वर से प्रभावित हुई नौशीन, डुबकी लगाकर बन गई रुक्मिणी, हिंदू लड़के से कर ली शादी

Muslim Girl Changed Her Religion: बिहार के हाजीपुर का मामला है. लड़की मुजफ्फरपुर की रहने वाली है. हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के सहथा गांव के रहने वाले रोशन से शादी की है.

हाजीपुर: बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का कुछ दिनों पहले ही प्रवचन हुआ था. बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र (Hindu Nation) बनाने का एलान भी किया था. बाबा बागेश्वर कई बार अपने कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह चुके हैं. अब उनके इस प्रवचन से मुजफ्फरपुर की नौशीन परवीन ने प्रभावित होकर धर्म बदल लिया और हिंदू लड़के से शादी कर ली है. मामला बिहार के हाजीपुर का है.

रविवार (28 मई) को नौशीन ने गंगा में डुबकी लगाई और शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ आचार्य की देखरेख में रोशन कुमार से उसने शादी कर ली. लड़की मुजफ्फरपुर की रहने वाली है जबकि युवक हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के सहथा गांव के रहने वाले उमाशंकर कुंवर का 24 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार है. नौशीन और रोशन एक-दूसरे को जानते थे. कॉलेज के समय ही जयपुर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था लेकिन अलग-अलग धर्म के कारण परेशानी हो रही थी.

Bihar News: बाबा बागेश्वर से प्रभावित हुई नौशीन, डुबकी लगाकर बन गई रुक्मिणी, हिंदू लड़के से कर ली शादी

धर्म बदलकर शादी के लिए खुद तैयार हुई लड़की

बताया गया कि नौशीन ने ही अपने प्रेमी रोशन से कहा था कि वह हिंदू धर्म स्वीकार कर उससे शादी करना चाहती है. इतना सुनते ही रोशन भी तैयार हो गया. उसने अपने माता-पिता को यह बात बताई तो घर वाले भी तैयार हो गए. इसके बाद शादी की तैयारी होने लगी. नौशीन ने पहले गंगा में डुबकी लगाई और फिर उसका नाम बदलकर रुक्मिणी रखा गया. इसके बाद शिव मंदिर में रुक्मिणी और रोशन की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई. आचार्य और पंडित ने शादी कराई. मौके पर रोशन के परिवार और आसपास के कई लोग शामिल थे. 

लड़की ने कहा कि मुस्लिम से हिंदू धर्म स्वीकार करने की प्रेरणा उसे बाबा बागेश्वर से मिली. उसने किसी के दबाव में ऐसा नहीं किया है. वहीं रोशन ने बताया कि वह चार साल से नौशीन से प्यार करता था. जयपुर में कॉलेज के समय से ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. अलग-अलग धर्म होने के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे. लड़की के कहने के बाद और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद अब मंदिर में शादी हुई है.

Bihar News: बाबा बागेश्वर से प्रभावित हुई नौशीन, डुबकी लगाकर बन गई रुक्मिणी, हिंदू लड़के से कर ली शादी

रोशन के पिता ने क्या कहा?

रोशन के पिता उमाकांत कुंवर ने कहा कि इस्लाम धर्म की लड़की से हमारे बेटे ने शादी की है. इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है. लड़का जैसे खुश रहना चाहता है वैसे रहे. लड़की ने हिंदू धर्म को स्वीकार कर लिया है. जैसे मेरी चार बेटियां हैं वैसे ही एक और बेटी की तरह यह भी रहेगी. परिवार में किसी को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है.

शादी कराने वाले पंडित कमलाकांत ने बताया कि विधि-विधान के तहत शादी को संपन्न कराया गया है. लड़का-लड़की दोनों को गंगा के तट पर तपस्या कराई गई और फिर गंगा स्नान कराकर शुद्ध कराने के बाद ही लड़की को हिंदू धर्म स्वीकार कराया गया. विधि विधान के तहत समाज के बीच शादी कराई गई है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आरजेडी के मंत्री ने गिरिराज सिंह को दिया चैलेंज, कुमार सर्वजीत ने कहा- '...तब ही मानेंगे हम हिंदू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3 भतीजा-भतीजी को काट दिया
बिहार: औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3 भतीजा-भतीजी को काट दिया
नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आ गई! किस दिन छोड़ रहे बिहार से CM की कुर्सी?
नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आ गई! किस दिन छोड़ रहे CM की कुर्सी?
बिहार के CM नीतीश कुमार से सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग, 'JDU का ही कोई…'
नीतीश कुमार से सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग, 'JDU का ही हो कोई मुख्यमंत्री'
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget