एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: गया से जीतन राम मांझी की नैया पार, किनारे पर रह गए कुमार सर्वजीत  

Jitan Ram Manjhi: गया लोकसभा क्षेत्र से हम के जीतन राम मांझी ने आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को हरा दिया है. इसके बाद गया में एनडीए कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं.

 Jitan Ram Manjhi Victory: पूरे देश में जहां 542 सीटों के लिए मतगणना हो रही है. वहीं गया संसदीय सीट पर पूरे मगध प्रमंडल की नजर थी. गया हॉट सीट बन गई थी. गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की है. मांझी ने 1,01812 वोटों से जीत हासिल की है. जीतन राम मांझी को 4,92,732 मिले हैं. जबकि आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 3,90,469 मिले.

इस मतगणना की सबसे खास बात यह रही कि पहले राउंड से ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत से बढ़त बनाए रखी. जैसे ही नौवें राउंड में बोधगया विधानसभा की गिनती हुई और एनडीए प्रत्याशी को 22 हजार की बढ़त मिलने के बाद आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए.

तीसरे स्थान पर नोटा का कब्जा 

गया लोकसभा सीट पर परिणाम आने के बाद लोग तब चौंक गए, जब तीसरे स्थान पर नोटा रहा. मतदाताओं ने नोटा पर 17177 मत दिए. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. गया लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जीतने के बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं.

चौथी बार में मिली जीतन राम मांझी को जीत 

गया लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तीन बार अपना भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा था. पहली बार एनडीए गठबंधन से गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और  एक लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की. बता दें कि 2024 में गया लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जीत मिलने के बाद सीधे मांझी भगवान की शरण में पहुंचे. मतगणना केंद्र से ही विष्णुपद मंदिर में पहले वो पूजा करने गए और उसके बाद जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav Result: 'जनता ने सिर्फ एक ही मुद्दे पर वोट किया, मोदी अगेन', बिहार में NDA को मिली बढ़त पर बोले अजय आलोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget