एक्सप्लोरर

Bihar Health System: जुगाड़ के सहारे चल रहा मॉडल सदर अस्पताल, बिजली जाने पर फ्लैश जलाकर किया जाता है इलाज

डॉक्टर का कहना है कि अचानक ट्रक आ जाने की वजह से बिजली का तार टूटकर गिर गया. उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. बिजली मिस्त्री के आने के बाद चालू करा दिया जाएगा.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में आईएसओ प्रमाणित मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था जुगाड़ के भरोसे चल रही है. हैरान करने वाली तस्वीर गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है. यहां बुधवार की सुबह अचानक से बिजली गुल हो गई. इसके बाद करीब दो घंटे तक अंधेरे में अस्पताल डूबा रहा. लिहाजा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों का इलाज फ्लैश की रोशनी में किया गया. काकड़कुंड गांव के रहने वाले टीबी के मरीज अनिल राम की बीमारी बढ़ने पर परिजन इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे, जहां बिजली नहीं थी. ऐसे में अंधेरे में मोबाइल की फ्लैश जलाकर इंजेक्शन दिया जा रहा है. वहीं, जिस वार्ड में मरीज को भर्ती किया गया है, वहां छत से बारिश का पानी भी टपक रहा था. काफी परेशानियों के बीच इलाज चल रहा था. 

मोबाइल का फ्लैश जलाकर इंजेक्शन दिया

वहीं, हसनपुर गांव की रहने वाली बुधा देवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिवार के लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां अंधेरे में महिला का इलाज किया जा रहा. सांस लेने में दिक्कत हो रही इस महिला के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क भी लगा है, लेकिन बिजली की सप्लाई नहीं होने से ऑक्सीजन कंसटेटर मशीन को बंद कर सिलेंडर से ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है. वहीं, सरेया मोहल्ले की कनीज फातमा को हाथ टूटने के बाद इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां अंधेरे में ही मोबाइल का फ्लैश जलाकर इंजेक्शन दिया गया. 

Samaj Sudhar Abhiyan: कार्यक्रम के दौरान भड़के CM नीतीश, कहा- नफरत है तो चले जाइए बाहर, क्यों आए हैं यहां 

सवाल पूछने पर डॉक्टर ने कही ये बात

बता दें कि मॉडल सदर अस्पताल में विशेष परिस्थिति के लिए इनवर्टर भी रखा गया है, लेकिन वह भी महीनों से खराब पड़ा है. अब सवाल है कि सदर अस्पताल की व्यवस्था किसके भरोसे है. इस संबंध में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का कहना है कि अचानक ट्रक आ जाने की वजह से बिजली का तार टूटकर गिर गया. उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. बिजली मिस्त्री के आने के बाद चालू करा दिया जाएगा. डॉक्टर का ये भी कहना है कि इनवर्टर है, लेकिन अचानक वह भी खराब हो गया है.

बताया जा रहा है बारिश होने की वजह से अस्पताल का इमरजेंसी पावर लाइट सिस्टम खराब है. बार-बार इसकी मरम्मत कराई जा रही है. बावजूद इसके ऐन वक्त पर कभी तार टूट जाता है तो कभी यह काम करना बंद कर दे रहा है. इससे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री की इस बात पर CM नीतीश को आ गई थी हंसी, मुख्यमंत्री ने बताया- ये सुनकर हुआ था बहुत आश्चर्य

Nitish Cabinet Meeting: लालू यादव के वादे को पूरा करेंगे CM नीतीश! 25 सालों से लंबित पुल निर्माण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Patna News: पटना में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, साइबर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
पटना में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, साइबर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
Patna News: पटना में जाली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4 युवक गिरफ्तार, UP से जुड़ा पूरा कनेक्शन सामने
पटना में जाली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4 युवक गिरफ्तार, UP से जुड़ा पूरा कनेक्शन सामने

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget