एक्सप्लोरर

Begusarai Crime: पत्नी का सहेली से बात करना पति को गुजरा नागवार, पीट-पीटकर मार डाला

Beaten to Death: बेगूसराय में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. पत्नी का कसूर बस इतना था कि वो अपनी सहेली से बात कर रही थी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Husband Killed His Wife: कहा जाता है कि पति और पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है, लेकिन बिहार के बेगूसराय में शनिवार (27 जुलाई) को एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पत्नी का कसूर बस इतना था कि वो अपनी सहेली से बात कर रही थी. पूरा मामला फुलवारिया थाना क्षेत्र के आलापुर गांव का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

बताया जाता है कि आलापुर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी खुशबु देवी की दोस्ती एक लड़की से थी. ये दोस्ती मनीष कुमार को नापसंद थी. मनीष हमेशा अपने पत्नी खुशबु को उससे दोस्ती तोड़ने को कहता था मगर खुशबु और उस लड़की की दोस्ती काफी गहरी थी, जिस कारण मनीष और खुशबु में हमेशा लड़ाई होती रहती थी.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि मनीष कुमार की पत्नी खुशबु देवी एक लड़की से हमेशा बात करती थी, जिससे वो काफी नाराज रहता था और हमेशा अपने पत्नी को उक्त लड़की से बात करने से मना किया करता था. फिर भी चोरी छिपे खुशबु उक्त लड़की से बात कर लिया करती थी, जिसके कारण मनीष और खुशबु मे भी हमेशा मारपीट करता रहता था.

शनिवार को भी चोरी छिपे खुशबु उक्त लड़की से बात कर रही थी जो मनीष ने देख लिया. जैसे ही मनीष उक्त लड़की से बात करते देखा वो आग बाबूला हो गया और पत्नी से मारपीट करने लगा. ज्याद मार पड़ने से वो बेहोशी की हालात में बेसुध हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनते ही मनीष फरार हो गया. 

वहीं मनीष कुमार की पत्नी खुशबु की सहेली ने कहा कि खुशबु और हमसे दोस्ती काफी पुरानी थी, जिसके कारण खुशबु हमसे बात किया करती थी. मगर उसके पति मनीष को ये पसंद नही था. जिसके कारण कुछ दिनों से हम दोनों में बातचीत बिल्कुल बंद थी. फिर भी खुशबु के पति मनीष हमेशा खुशबु के साथ मारपीट किया करता था. मनीष खुद बढ़िया इंसान नहीं था. 

क्या कहती है पुलिस?

घटना के संबंध में फुलवारीय थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले को देख रही है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है. तेघड़ा एसडीपीओ रविंद्र मोहन ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. घटनास्थल पर पहुंचकर खुद पूरे मामले को देख रहे हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद परिजनों के आवेदन देने पर पूरे मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  Samrat Choudhary News: 'अध्यक्ष पद से हटाकर...', RJD में पनपा 'सम्राट प्रेम', BJP पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran WarLive: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..
सोनू सूद ने सलमान खान की 'दबंग 2' क्यों ठुकरा दी थी? एक्टर ने सालों बाद बताई वजह, बोले- 'मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट...'
सोनू सूद ने सलमान खान की 'दबंग 2' क्यों ठुकरा दी थी? एक्टर ने सालों बाद बताई वजह
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget