एक्सप्लोरर

Bihar Intermediate Exam: बिहार इंटर परीक्षा में क्या हैं नए बदलाव, एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Bihar Intermediate exam: इंटर की परीक्षा के लिए राज्य में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,41,847 छात्राएं और 6,50,917 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. पटना में 85 परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

Bihar Inter Exam 2025: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा कल शनिवार (01 फरवरी) से शुरू होने जा रही है. ये एग्जाम आगामी 15 फरवरी तक चलेगा. दो पाली में परीक्षा ली जाएगी. प्रथम पाली 9:30 बजे से शुरू होगा जबकि द्वितीय पाली 2:00 से शुरू होगा. बीएसईबी के जरिए निर्देश दिया गया है कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा.

परीक्षा में 12 लाख 92 हजार परीक्षार्थी शामिल

बीएसईबी के निर्देश को देखते हुए अगर कोई परीक्षार्थी दूर से आ रहे हैं तो जाम की समस्या और अन्य समस्या ना हो इसके लिए जितना पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं तो ज्यादा अच्छा होगा. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए राज्य में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 12 लाख 92 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 6,41,847 छात्राएं हैं. जबकि 6,50,917 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.

पटना जिले की बात करें तो कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाया गया है और पूरे जिले में 75,917 परिक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं उपस्थिति पत्रक पर सटे फोटो से परीक्षार्थी का मिलान किया जाएगा. जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, वह सही है या नहीं है. परीक्षार्थी को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो युक्त बैंक का पासबुक समेत कोई एक जिसमें परीक्षार्थी का फोटो लगा हुआ हो उसको परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा, जो उसकी फोटो से पहचान करें.

पहचान पत्र की छाया प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा. वैसे परीक्षार्थी जीनका प्रवेश पत्र गुम हो गया है या घर पर छूट गया है तो वैसे स्थिति में वह अपनी उपस्थिति पत्रक में लगे फोटो से पहचान कर और रोल सीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की औपबंधिक अनुमति दी जाएगी. जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि हो गई है उन्हें भी परीक्षा केंद्र बैठने की अनुमति दी जाएगी. अगर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो में अगर गड़बड़ी हो गई है तो उन छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एक बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत परीक्षा की पुरानी गाइडलाइन में बदलाव किए गए हैं. अब एक फरवरी से पांच फरवरी 2025 तक होने वाली परीक्षाओं में जूते-मोजे पहनकर आ सकेंगे. इससे पहले छात्रों के लिए जारी एडमिट कार्ड पर लिखा था कि परीक्षा हॉल में फुटवियर पहनकर आने की मनाही है, लेकिन ठंड को देखते हुए पांच फरवरी तक यह प्रतिबंध हटा दिया गया है. उसके बाद स्थिति को देखते हुए बीएसईबी गाइडलाइन जारी करेगा. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई तरह के निर्देश दिए गए हैं.

इनमें केंद्र अधीक्षक को छोड़कर परीक्षा कक्षा में कोई भी परीक्षार्थी, वीक्षक, अन्य पदाधिकारी या कोई भी कर्मी मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, स्मार्ट वाच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं प्रवेश करेंगे. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर तक धारा 144 रहेगी. परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों के अतिरिक्त कोई अन्य प्रवेश नहीं करेगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के जरिए कहा गया है कि सभी परीक्षार्थियों को दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी.पहला परीक्षा भवन में प्रवेश करते समय और दूसरी परीक्षा कक्षा में विक्षक द्वारा तलाशी ली जाएगी.

बिहार बोर्ड के कंट्रोल रूम के जरिए मिलेगी हर जानकारी

प्रवेश के समय गेट पर तलाशी की व्यवस्था निश्चित रूप से करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने कंट्रोल रूम बनाया है. यह कंट्रोल रूम 31 जनवरी से 15 मार्च तक काम करेगा, क्योंकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद मैट्रिक की भी परीक्षा होनी है. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तीन शिफ्ट में यह कंट्रोल रूम खुला रहेगा. इसके लिए BSEB ने दो नंबर भी जारी किए हैं: 0612-2232227 और 0612-2232257. कोई दिक्कत होने पर दो नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैं.

ये भी पढ़ेंः PHOTOS: बोधगया में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव का आगाज, बॉलीवुड के साथ विदेशी कलाकार भी बिखरेंगे जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget