एक्सप्लोरर

Sonepur Mela 2024: जमीन सर्वे के बीच बड़ी पहल, सोनपुर मेले में निकलवाएं नक्शा, कितना पैसा लगेगा? जानें

Bihar Land Survey: सोनपुर मेले में बने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल का मंगलवार को उद्घाटन किया गया. पढ़िए स्टॉल पर क्या कुछ सुविधाएं आपको मिलेंगी.

Bihar Revenue and Land Reforms Department: एशिया का प्रसिद्ध सोनपुर मेला 15 नवंबर से एक महीने के लिए शुरू हो चुका है. ऐसे तो यह मेला मुख्य रूप से पशु-पक्षियों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है लेकिन कई और भी सामान मिल जाते हैं. बिहार ही नहीं देश के कई हिस्सों से लोग मेला देखने और खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं. इस बीच भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) की ओर से एक बड़ी पहल की गई है. इस मेले में विभाग ने अपना स्टॉल लगाया है. अब जो लोग यहां घूमने आएंगे वो मेले में जमीन का नक्शा भी निकलवा सकेंगे.

जमीन के नक्शा के लिए जो मूल्य निर्धारित है लोगों को सिर्फ वही देना होगा. ज्यादातर लोग अपनी जमीन का नक्शा निकालने के लिए पटना के गुलजारबाग स्थित सर्वे ऑफिस का चक्कर लगाते हैं. काफी परेशानियों के बाद उन्हें नक्शा मिलता है. अब जब आप सोनपुर मेला घूमने जाएंगे तो साथ में एक और काम हो जाएगा. मेला भी घूम लेंगे और लगे हाथ आपको नक्शा भी मिल जाएगा.

अपर मुख्य सचिव ने किया स्टॉल का उद्घाटन

सोनपुर मेले में बने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल का मंगलवार (19 नवंबर) को उद्घाटन किया गया. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया. स्टॉल पर दो काउंटर बनाए गए हैं. उद्घाटन के बाद से ही दोनों काउंटर पर रैयतों की भीड़ लगने लगी है. विभाग ने काउंटर पर कुल 1,36,000 नक्शों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है. रैयतों को 150 रुपये प्रति शीट का नकद भुगतान करना है.

स्टॉल पर एक और काउंटर है जिसके जरिए विभाग की ओर से ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है. यहां पर कोई व्यक्ति या रैयत विभाग की ओर से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ले सकता है. खास कर जमाबंदी पंजी देखने, राजस्व दस्तावेजों की डिजिटाइज्ड प्रति प्राप्त करने समेत कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. स्टॉल पर विभाग एवं निदेशालय द्वारा रैयतों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में फ्लैक्स, स्टैंडी एवं ग्लो साइन बोर्ड के जरिए जानकारी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Jamin Survey: बिहार में जमीन सर्वे की टेंशन अब झट से छूमंतर! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget