एक्सप्लोरर

Fake IPS Mithilesh Manjhi: शातिर खिलाड़ी निकला फर्जी IPS मिथिलेश मांझी! पलट गया मामला, अब पुलिस पीट रही माथा

Jamui Fake IPS Mithilesh Manjhi: पुलिस ने 20 सितंबर को मिथिलेश मांझी को पकड़ा था. पकड़े जाने के बाद उसने कहा था कि दो लाख रुपये देकर उसने आईपीएस की वर्दी दी है. जांच के बाद अब सच सामने आया है.

Jamui Fake IPS Mithilesh Manjhi: बिहार के जमुई में अभी कुछ दिनों पहले सिकंदरा थाने की पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को पकड़ा था. पकड़े गए युवक ने अपना नाम मिथिलेश मांझी (18 वर्ष) बताया था और थाने में पुलिस को ठगी की कहानी सुनाई थी. बताया था कि कैसे उसने मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति को दो लाख रुपये दिए जिसने उसे आईपीएस की वर्दी और पिस्टल दे दी. अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई है. सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस भी माथा पीट रही है.

पुलिस ने 20 सितंबर को मिथिलेश मांझी को पकड़ा था. वह खैरा थाना क्षेत्र से हलसी जा रहा था. पकड़े जाने के बाद मिथिलेश ने पुलिस को बताया था कि मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति को उसने दो लाख रुपये दिए थे. मनोज सिंह ने ही वर्दी दी थी. पिस्टल भी दी थी हालांकि वह नकली थी. अब उसकी यह सारी कहानी झूठी निकली है. जांच में जो सच्चाई आ रही है उससे यही पता चल रहा है कि मिथिलेश शातिर खिलाड़ी से कम नहीं है.

जमुई एसडीपीओ ने बताई पूरी कहानी

जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने मंगलवार (01 अक्टूबर) को कहा कि अनुसंधानकर्ता और थानाध्यक्ष के साथ उस एरिया में जांच की गई तो लगभग चार मनोज सिंह मिले. सबसे मिथिलेश मांझी की पहचान कराई गई, लेकिन उनमें से किसी की पहचान मिथिलेश ने उस रूप में नहीं की जिसको उसने पैसे दिए थे एवं फर्जी आईपीएस की वर्दी ली थी. 

अनुसंधान में यह बात भी सामने आई है कि जिस दिन मिथिलेश की ओर से कथित तौर पर पैसे देने की बात कही जा रही है उस दिन उसका लोकेशन खैरा ना होकर लखीसराय मिला है. इस मामले में एक अन्य बात मिथिलेश ने बताई थी कि उसने अपने मामा से दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसके मामा ने एक मुस्त दो लाख रुपये के भुगतान से इनकार किया है.

लखीसराय के हलसी का रहने वाला है मिथिलेश

अब पुलिस की जांच के बाद मिथिलेश ने जो कहानी सुनाई थी उससे कुछ भी मैच नहीं रहा है. बता दें कि मिथिलेश मूल रूप से लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पकड़े जाने के बाद फर्जी आईपीएस मिथिलेश की चर्चा देश भर में हो रही थी कि अब मामला पलटता दिख रहा है. पुलिस मान रही है कि उसने खुद ही कहानी बनाई है. अब पुलिस मिथिलेश पर कार्रवाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Video: जमुई का फर्जी IPS अब बनेगा स्टार! देखिए जनाब का पहला वीडियो एल्बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: राजस्व कर्मियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा का एक्शन, कुछ ही घंटे में वापस लौटे 30 कर्मी
पटना: राजस्व कर्मियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा का एक्शन, कुछ ही घंटे में वापस लौटे 30 कर्मी
Nitish Kumar Resignation Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना
Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना
बिहार कांग्रेस में बदलाव, संगठन को मजबूत करने की पहल, कई जिलों में नए DCC अध्यक्ष की नियुक्ति
बिहार कांग्रेस में बदलाव, संगठन को मजबूत करने की पहल, कई जिलों में नए DCC अध्यक्ष की नियुक्ति
BPSC से चयनित 69 राजस्व अधिकारियों की खत्म हो सकती है नौकरी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
BPSC से चयनित 69 राजस्व अधिकारियों की खत्म हो सकती है नौकरी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Death Penalty Law: इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
Assembly Elections 2026 Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget