एक्सप्लोरर

'राजनीति में कोई परमानेंट दोस्त नहीं...', 14 जनवरी के बाद RJD के सराकर बनाने के दावे पर JDU का डिप्लोमेटिक जवाब

Abhishek Jha: जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल ही मकर संक्रांति पर बिहार ने राइट टर्न लिया था. नीतीश कुमार बड़ा फैसला लेते हुए एनडीए के साथ चले गए थे और आरजेडी सत्ता से बाहर हो गई.

Abhishek Jha Reaction: आरजेडी ने मकर संक्रांति के बाद तेजस्वी सरकार का दावा किया है. इस पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा (Abhishek Jha) ने कहा कि राजनीति में कोई भी परमानेंट दोस्त दुश्मन नहीं होता. परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय होते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थिति यही है कि नीतीश कुमार ने एनडीए में रहने का निर्णय लिया है. 

अभिषेक झा ने तेजस्वी यादव पर क्या कहा?

अभिषेक झा ने कहा कि लालू यादव का लंबा अनुभव है. वह कहते हैं नीतीश को साथ आना चाहिए. तेजस्वी यादव कहते हैं नीतीश कुमार को साथ नहीं लेंगे. तेजस्वी को लगता है कि उनका राजनीतिक कद छोटा हो जाएगा. लालू यादव और तेजस्वी यादव के बयान में अंतर्द्वंद है. पहले वह लोग इस गुत्थी को सुलझा लें.

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि पिछले साल ही मकर संक्रांति पर बिहार राइट टर्न लिया था. नीतीश कुमार बड़ा फैसला लेते हुए एनडीए के साथ चले गए थे और आरजेडी सत्ता से बाहर हो गई. यह आरजेडी याद रखे. इस बार मकर संक्रांति पर कोई खेला नहीं होगा. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आरजेडी की ओर से भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं. 

बता दें कि आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मकर संक्रांति पर सियासी खेला का दावा किया है, तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव के माथे पर बिहार की 14 करोड़ जनता मकर संक्रांति पर दही का तिलक लगाएगी. बिहार राइट टर्न लेगा और तेजस्वी सरकार बनेगी. आगे आगे देखिये होता है क्या? बस खरमास (14 जनवरी) गुजर जाने दीजिए. राजनीति संभावनाओं का खेल है. कब क्या हो जाए इसकी गारंटी कौन लेगा.

2025 की तैयारियों में जुटी सभी पार्टियां

हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना कि आरजेडी के दावे में कोई दम नहीं है. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसकी गति अभी धीमी है, लेकिन माना जा रहा है कि खरमास खत्म होने के बाद 14 जनवरी को दही-चूड़ा भोज के बाद 2025 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट जाएंगी. एनडीए में कुछ मतभेद के बावजूद सरकार चलती रहेगी और अपना कार्यकाल पूरा करेगी. सभी पार्टियां चुनावी मैदान में ही हिसाब बराबर करने के मूड में हैं. 

ये भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर बिहार में होगा सियासी खेल? RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा, ‘तेजस्वी बनाएंगे सरकार’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
'ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर...', प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला
'ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर...', प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
UPSC Success Story: असफलता से दोस्ती, सफलता से मुलाकात; सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा
असफलता से दोस्ती, सफलता से मुलाकात; सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा
Embed widget