एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक पर एक तरफ होते जा रहे JDU के मुस्लिम नेता? गुलाम गौस के बाद अब बलियावी भड़के

Waqf Amendment Bill: जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. बिल की कॉपी आने के बाद बहुत जल्द मीटिंग बुलाने की बात कही है.

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर दो गुट में बंटती नजर आ रही है. जेडीयू के मुस्लिम नेता एक तरफ होते जा रहे हैं. बिल का जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस पहले ही विरोध जता चुके हैं. अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने भी एनडीए सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर पार्लियामेंट में धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक सब नंगे हो गए, बिल की कॉपी आने के बाद बहुत जल्द मीटिंग बुलाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि एदारा-ए-शरिया ने अपने सुझाव को जेपीसी, नीतीश, नायडू को भी दिया था. आज (गुरुवार) शाम तक बिल की कॉपी आ जाएगी. एदारा-ए-शरिया बड़ी बैठक करके फैसला करेगा. सिर्फ वॉल पर लिखने के लिए नहीं, वाट्सएप, फेसबुक पर सिर्फ ताना देने के लिए नहीं, मैदान में उतरने की हिम्मत रखिए और मीटिंग की जब खबर दी जाए तो आइए.

गुलाम रसूल बलियावी पर क्या बोले बीजेपी?

उधर गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि दरअसल, मसला ये है कि गुलाम रसूल जैसे दुकानदारों की दुकानदारी इससे बंद हो जाने वाली है. ये लोग वक्फ की 38 लाख एकड़ जमीन को हड़पकर उसकी दलाली करते थे. उसे इन्होंने व्यवसाय बना लिया था. एक भी मुस्लिम बच्चा बताइयेए पूरे देश में जो वक्फ की आय से कहीं पढ़ाई कर रहा हो. ये सब उसे अपनी बपौती समझकर उसका उपयोग करते थे. बिल्डरों, दुकानदारों को देकर मोटा-काला धन वसूलते थे.

उन्होंने कहा कि इनकी दुकानदारी अब बंद होने वाली है, दलाली बंद होने वाली है. सही मायने में जो गरीब पसमांदा गरीब मुस्लमान हैं उनको उनका हक मिलने जा रहा है. पीएम मोदी सही मायने में देश में धर्मनिरपेक्षता स्थापित करने जा रहे हैं तभी तो परमांदा समाज, गरीब मुस्लमान, बोहरा समाज पीएम मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल: RJD का दावा- CM नीतीश कुमार की पार्टी में होगी टूट, PM मोदी का भी नाम लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के विपरीत जा रहे संजय झा! CM के 'दोस्त' का दावा, 'BJP अपनी पीठ से…'
नीतीश कुमार के विपरीत जा रहे संजय झा! CM के 'दोस्त' का दावा, 'BJP अपनी पीठ से…'
बिहार में 'सम्राट मॉडल' की बात हो रही, सवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया ये रिएक्शन
बिहार में 'सम्राट मॉडल' की बात हो रही, सवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया ये रिएक्शन
Kangana Ranaut: पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'अब समय…'
पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, पूर्णिया सांसद को दे दी ये चुनौती
Bihar News: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम
बिहार: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget