एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के मंत्री को नहीं मालूम वक्फ बिल क्या है? कहा- अध्ययन के बाद बताएंगे सही है या गलत

Minister Shravan Kumar: जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने वक्फ बिल पर पूछे गए सवाल पर हास्यास्पद बयान दिया है. उन्होंने सवाल को टालने की कोशिश की और कहा कि अभी अध्ययन नहीं किया है.

Shravan Kumar On Waqf Amendment Bill: नालंदा में बिहार सरकार में जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार (9 अगस्त) को जनता की समस्याएं सुनीं. इलाके के दर्जनों गांव के लोग यहां पहुंचे थे. इस बीच मीडिया ने जब मंत्री श्रवण कुमार से पूछा कि वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में भारी गतिरोध है, इस सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि हमने तो अभी देखे नहीं है, मगर यह बात अखबार में छापी है, उसको हम देखेंगे और समझेंगे फिर बताएंगे. इस बिल को सही और गलत तब ही कहेंगे जब उसका अध्ययन करेंगे. 

इस बड़े सवाल को टालने की कोशिश करते हुए मंत्री ऐसा जवाब तब दे रेह हैं जब, खुद उन्हीं की पार्टी के मुस्लिम नेता विरोध जता रहे हैं. वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में भारी गतिरोध है. पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने विरोध जताया है. इतना ही नहीं एमएलसी गुलाम गौस ने तो यहां तक बयान दिया है कि 'सरकार को समर्थन देने वालों को सोचना होगा'. हालांकि इस बीच बिल पर मुस्लिम नेताओं के साथ हुई बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर मुस्लिम समाज का अहित नहीं होने दूंगा.  

नीतीश कुमार की तारीफ में क्या कहा?

मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार का गुणगान करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का काम और कारोबार रुकता नहीं है बढ़ता ही चला जा रहा है. नीतीश कुमार की सीट कम हो या ज्यादा हो, इससे उनको फर्क नहीं पड़ता है. उनका जो कमीटनमेंट और जनता के साथ लगाव है जो जनता से वादा किए है उसको लेकर वह हमेशा गंभीर और चिंतित रहते हैं. किसी भी मामले का कैसे हल हो उसको लेकर भी पूरी कोशिश करते हैं, फिर कामयाबी मिलती है.

प्रशांत किशोर के सवाल पर दिया ये जवाब

इन दिनों प्रशांत किशोर की चर्चा खूब हो रही है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय चर्चा थी कि इंडिया गठबंधन बिहार में 40 की 40 सीट जीत रही है. कहां चल गया इंडिया गठबंधन, जो हवा में चीज है वह धरातल पर उतरती है तब पता चलता है. कौन जीतेगा कौन हारेगा कौन सरकार बनाएगा कौन सरकार से बाहर रहेगा, इन सब चीजों का फैसला जनता करती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'नाम है अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लेकिन कहां उड़ती है फ्लाइट', राजीव प्रताप रूडी ने खोलकर रख दी पटना एयरपोर्ट की खामियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar CM Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार जाएंगा राज्यसभा, अब बिहार का सीएम कौन? रेस में कई नाम
Live: नीतीश कुमार जाएंगा राज्यसभा, अब बिहार का सीएम कौन? रेस में कई नाम
'बीजेपी ने इतनी जल्दी बर्बाद कर दिया...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
'बीजेपी ने इतनी जल्दी बर्बाद कर दिया...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'राज्यसभा जाना चाहता हूं, जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा सहयोग'
नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'राज्यसभा जाना चाहता हूं, जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा सहयोग'
Bihar Politics: बिहार की सियासत पर तेजस्वी यादव का यह दावा साबित हुआ सच, अब आगे क्या होगा?
बिहार की सियासत पर तेजस्वी यादव का यह दावा साबित हुआ सच, अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget