एक्सप्लोरर

Bihar Crime: झंझारपुर जेल में कार्यरत कर्मी को गोलियों से भूना, ड्यूटी पर आने के दौरान बाइक रोकवाई और...

Jail Computer Operator Shot Dead: एसपी सुशील कुमार ने कहा कि हम मामले को लेकर हर पहलुओं की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई अपना पुराना मामला तो नहीं था, या जेल को लेकर कोई बात तो नहीं है.

Jail Computer Operator Murder: मधुबनी जिले का झंझारपुर बाजार शुक्रवार की सुबह गोलियों की आवाज से थर्रा उठा. सुबह करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार को कुछ अपराधियों ने रोका. बाइक सवार डर कर गाड़ी छोड़कर एक आवास में भाग कर घुस गया, जहां अपराधियों ने पीछा कर तीन गोली मारकर उसे छलनी कर दिया. मृतक झंझारपुर जेल में कार्यरत ऑपरेटर अभिरंजन कुमार बताए गए हैं. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

एसपी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि की

मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार की सुबह झंझारपुर आरएस क्षेत्र अंतर्गत झंझारपुर जेल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अभिरंजन कुमार अपने घर से ड्यूटी आ रहे थे. इसी बीच जेल पर आने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने अभिरंजन कुमार को रोका और गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद झंझारपुर डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी वहां कैंप कर रहे हैं.

एसपी सुशील कुमार ने कहा कि हम मामले को लेकर हर पहलुओं की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई अपना पुराना मामला तो नहीं था, या जेल को लेकर कोई बात तो नहीं है. अनुसंधान के बाद जो भी तथ्य सामने आएगी उसके हिसाब से हम ये सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी की गिरफ्तारी हो और उसे सजा मिल सके.

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 9:39 बजे झंझारपुर जेल में कार्यरत ऑपरेटर अभिरंजन कुमार अपने घर झंझारपुर आर एस से ड्यूटी आ रहे थे. इसी बीच जेल पर ड्यूटी आने के दौरान बेहट के समीप शांतिनाथ मंदिर के पास घात लगाए अपराधियों ने अभिरंजन कुमार को रोका और गोली चला दी. अपराधियों की चलाई गई एक गोली अभिरंजन कुमार को लग गई. 

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

घटना के बाद अभिरंजन कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. प्रकाश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. हालांकि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शाम तक सड़क को जाम करके रखा था. आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और मधुबनी एसपी से सीधे बात करने की मांग पर अड़े रहे. घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

ये भी पढ़ेंः PM Bihar Visit: 'आदिवासियों के अनमोल योगदान को मिटाया गया', पीएम मोदी ने परिवारवाद को ठहराया इसका जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget