एक्सप्लोरर

बिहार: करणी सेना ने परिवहन मंत्री शीला मंडल के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM नीतीश से की ये मांग

करणी सेना द्वारा विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद मंत्री शीला देवी ने खेद जताया है. उन्होंने कहा है कि उनकी मंशा किसी समाज की भावना को ठेंस पहुंचाने की नहीं थी. अगर उनकी बातों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए उन्हें खेद है.

सीतामढ़ी: बिहार की नई परिवहन मंत्री शीला मंडल के बाबू वीर कुंवर सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान से राजपूत समाज और राजपूती संगठन करणी सेना काफी खफा है. दरअसल, परिवहन मंत्री शीला देवी ने बीते दिनों सीतामढ़ी में महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी.

इधर, उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद राजपूत समाज और करणी सेना के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. करनी सेना के नाराज सदस्यों ने विभिन्न माध्यमों से मंत्री के बयान पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया. यहां तक कि शनिवार को उन्होंने शीला देवी का पुतला दहन भी किया.

दरअसल, बीते 26 नवंबर को परिवहन मंत्री शीला देवी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के सिलसिले में विभिन्न जिलों से होते हुए सीतामढ़ी के बाजपट्टी भी पहुंची थीं. वहां शहीद रामफल मंडल के स्मारक पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसी दौरान मीडिया से भी बात की. मीडिया कर्मियों ने नीतीश सरकार के 15 वर्षों के शासन में भी उक्त शहीद की उपेक्षा का सवाल पूछा.

इस पर मंत्री ने कहा था कि कल तक शहीद रामफल मंडल को बहुत कम लोग जानते थे. उनकी कुर्बानी से आज भी लोग अनजान हैं. नीतीश सरकार के चलते उक्त शहीद के बारे में लोग जानने लगे हैं. इस दौरान यह भी कहा कि राजपूतों के बाबू वीर कुंवर सिंह का एक हाथ कट गया, तो उनकी इतनी वाहवाही हुई थी. किताबों में बाबू वीर कुंवर सिंह के बारे में उल्लेख कर बच्चों को बताया जाता है. वहीं जो शहीद हो गए और जिन्होंने देश व समाज के लिए अपनी जान दे दी, उनके लिए जितना किया जाना चाहिए था, वह नहीं हुआ. मंत्री के इसी बयान से राजपूतों का संगठन करणी सेना काफी खफा है.

करणी सेना द्वारा विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद मंत्री शीला देवी ने खेद जताया है. उन्होंने कहा है कि उनकी मंशा किसी समाज की भावना को ठेंस पहुंचाने की नहीं थी. अगर उनकी बातों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए उन्हें खेद है. हालांकि, मंत्री के खेद जताने के बाद भी करणी सेना का आक्रोश शांत नहीं हुआ है.

शिवहर में करणी सेना के सदस्यों ने मंत्री शीला मंडल का पुतला दहन करने के दौरान सीएम नीतीश कुमार से शीला को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: संदिग्ध अवस्था में JDU विधायक के बेटे की मौत, कार सर्विसिंग कराने गया था पूर्णिया बिहार: दरभंगा में ओवरलोडेड ट्रक की वजह से ध्वस्त हुआ पुल, मलबे के साथ नीचे गिरा वाहन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: JDU विधायक विभा देवी के बेटे की मौत मामले में बवाल, अस्पताल पर FIR! लगे लापरवाही के आरोप
बिहार: JDU विधायक विभा देवी के बेटे की मौत मामले में बवाल, अस्पताल पर FIR! लगे लापरवाही के आरोप
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
How to Become Astronaut: आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
Embed widget