एक्सप्लोरर

Cyber Crime: कटिहार में फर्जी साइबर SP गिरफ्तार, महिलाओं और लड़कियों को करता था ब्लैकमेल

Katihar police: साइबर एसपी बनकर विभिन्न राज्यों की महिलाओं से अवैध वसूली करने वाला बदमाश कटिहार में गिरफ्तार हुआ है. कई राज्यों में इस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Fake Cyber SP Arrested: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी न्यू कॉलोनी जुराबगंज में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार (31 मई) को फर्जी साइबर एसपी को गिरफ्तार किया गया है, जो अश्लील विडियो बनाकर विभिन्न राज्यों में साइबर एसपी बनकर महिलाओं से अवैध वसुली करता था. कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आरोपी के बारे में गृह मंत्रालय भारत सरकार, बिहार के विभिन्न जिलों, देश के विभिन्न राज्यों से मोबाइल नं० 8102811438 के विरुद्ध अश्लील विडियो के नाम पर अवैध वसूली की सूचना प्राप्त हुई थी.

आरोपी के पास से कई लड़कियों की मिली फोटो  

वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए 9113155182 एवं कोढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर एसपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार फर्जी साइबर एसपी शम्स तबरेज पिता दाऊद अंसारी ग्राम गेड़ाबाड़ी न्यू कॉलोनी जुनाबगंज रोड थाना कोढ़ा जिला कटिहार निवासी है. साइबर अपराधी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है, जिसमें सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं का अश्लील वीडियो और फोटो पाया गया है.

इस संदर्भ में कटिहार साइबर थाना कांड सं० 38/24 दि० 30.05.24 धारा-170/292/354(डी)/384, 397/419/420 भा०द०वि० एवं 6 डी०) / 66(20)/67/67 (५०)/30 (50) आई० टी० एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गई. एसपी ने आगे बताया कि ये अपराधी विभिन्न डेटिंग एप से लड़कियों और महिलाओं का मोबाइल नंबर निकाल कर खुद को साइबर एसपी बन कर कॉल करता था और डराता धमकाता था कि तुम्हारा न्यूड व अश्लील फोटो वीडियो वायरल हो रहा है, अगर एफआईआर नहीं होने देना चाहती हो तो मुझसे बात करो. लड़कियां और महिलाएं जब डर जाती थीं, तो उन लड़कियों व महिलाओं को वीडियो कॉल पर बात करने पर मजबूर कर अश्लील वीडियो बना लेता था.

फेक एसपी पोर्न साइट पर बेचता था वीडियो 

उसी अश्लील फोटो और वीडियो के माध्यम से रकम की वसूली करता था. साथ ही साथ उन वीडियो को पोर्न साइट पर बेचकर भी धन की उगाही करता था. इस अपराध की शिकार बड़ी उम्र की लड़कियों और महिलाओं से लेकर नाबालिग लड़कियां भी हो रही थीं. गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मो० नं० 9113155182 एवं 8102811438 के विश्लेषण से लड़कियों/महिलाओं के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील एवं घृणित विडियो बनाते समय स्वयं भी मौजूद पाया गया है.

इस अपराधी के विरुद्ध बिहार राज्य के पटना, औरंगाबाद और मुंगेर, झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, राजस्थान के अरवल, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में पहले से ही शिकायत दर्ज हैं. कटिहार साइबर थाना ने अन्य राज्यों से भी संपर्क स्थापित कर इसके विरुद्ध दर्ज मामलों का पता किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव, 3 लाख का था इनामी बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget