एक्सप्लोरर

Bihar News: BPSC से हुआ था चयन, एक झटके में KK पाठक ने इस टीचर की ले ली नौकरी, हैरान करने वाली है वजह

BPSC Teacher Job: संभवतः एक लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों में नियुक्ति रद्द होने का यह पहला मामला है. मधुबनी जिले की शिक्षिका बबीता कुमारी पर कार्रवाई हुई है.

मधुबनी: बिहार में हाल ही में एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से नियुक्ति हुई थी. शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया था. अब नियमों के उल्लंघन पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) की ओर से कार्रवाई भी शुरू हो गई है. मधुबनी जिले की शिक्षिका बबीता कुमारी की ओर से 'माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बीपीएससी अध्यापक संघ' बनाया गया था. ऐसा करने के कारण विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति पत्र को रद्द कर दिया गया है.

दरअसल, पहले ही शिक्षा विभाग ने आयोग से चयनित शिक्षकों को कोई संघ या मंच नहीं बनाने का निर्देश दिया है. अपने निर्देश में विभाग ने कहा था कि ऐसा करने वाले शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी. संभवतः एक लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों में नियुक्ति रद्द होने का यह पहला मामला है.

बता दें कि दो नवंबर को ही नवनियुक्त शिक्षिका बबीता कुमारी उर्फ बबीता चौरसिया को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया था. इसके बाद आठ नवंबर को विभाग को यह जानकारी मिली कि बबीता द्वारा एक संघ स्थापित किया गया है. उन्होंने उक्त संघ के नाम से एक पैड छपवाया है. उसमें उनका नाम बतौर प्रदेश अध्यक्ष अंकित है और उनका मोबाइल नंबर भी दिया गया है.

क्या कहती हैं बबीता चौरसिया?

इस पूरे मामले में बबीता चौरसिया ने किसी तरह के संघ बनाने या पत्र लिखे जाने की बात से इनकार किया है. उन्होंने यह भी कहा कि पत्र में उल्लेखित संघ एवं प्रधान कार्यालय के पते को वो जानती भी नहीं हैं. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का उपयोग कर उन्हें परेशान करने की नीयत से यह आवेदन दिया है. वो पूरी तरह से निर्दोष हैं.

क्या कहते हैं मधुबनी के डीईओ?

मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभाग न्यूनतम समय में इतनी बड़ी नियुक्ति को पारदर्शी तरीके से संपन्न करते हुए सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन में जुटा है. ऐसे में इस तरह के कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिक्षिका के नियुक्ति पत्र को रद्द कर दिया गया है. पूर्व के नियोजन के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Exam: बिहार बोर्ड से 2024 में इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! BSEB ने दी ये जरूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget