एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Tribute: पटना में छठ घाट पर शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि, रेत से बनाई गई प्रतिमा

Sharda Sinha: पटना में कलाकार मधुरेन्द्र कुमार ने गंगा की रेत से शारदा सिन्हा की प्रतिमा बनाकर श्रद्धांजलि दी. घाट पर आने वाले लोग भी नम आंखों से शारदा सिन्हा की प्रतिमा देखते नजर आए. 

Sharda Sinha Making Statue From Sand: पटना में छठ घाट पर बालू के रेत से शारदा सिन्हा की प्रतिमा बना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. छठ का तीसरा दिन पहला अर्ध्य है. छठ व्रती गंगा घाट पर डूबते सूर्य को और देने की तैयारी में जुटे तो बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा के निधन का शोक भी छठ घाट पर देखा जा रहा है. आज ही उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया है. 

निधन से लोगों में काफी मायूसी

दरअसल शारदा सिन्हा के इस तरह छठ के मौके पर निधन से लोगों में काफी मायूसी है. वो छठ गीतों के लिए प्रसिद्ध थीं और छठ के मौके पर ही अपने चाहने वालों को अलविदा कह गईं. इस बीच पटना के कंगन घाट पर साइन आर्ट के कलाकार मधुरेन्द्र कुमार ने गंगा की रेत से शारदा सिन्हा की प्रतिमा बनाकर श्रद्धांजलि दी. छठ के लिए घाट पर आने वाले लोग भी नम आंखों से शारदा सिन्हा की प्रतिमा देखते नजर आए. 

आपको बता दें कि आस्था का प्रतीक माना जाने वाला महापर्व छठ बिहार के साथ-साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के छठ गीत आज भी हर घर में गूंजते हैं. अगर छठ के दौरान उनके गीत नहीं बजें तो पता ही नहीं चलता कि छठ पर्व मनाया जा रहा है. शारदा सिन्हा के निधन से बिहार के लोग खासे दुखी हैं. वो बिहार की बेटी और बहू दोनों थीं. उनके जाने से छठ पर्व पर लोगों को उनकी सुरीली खनकती आवाज की कमी खल रही है. 

आखिरी सांसों तक सुर को नहीं छोड़ा

बता दें कि उन्होंने अपनी आखिरी सांसों तक सुर को नहीं छोड़ा. शारदा सिन्हा की मृत्यु के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी अवाज में कुछ गाने की कोशिश करती हुई सुनी जा रहीं है, आवाज में वही खनक कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा कि संगीत की मलिका इतने कष्ट में अपनी सुरीली आवाज से गा रही हैं. सासें थमने को थीं, लेकिन संगीत की चाहत शारदा के मन से नहीं हटी. 

ये भी पढ़ेंः Sharda Sinha Death: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार की स्वर कोकिला, गुलबी घाट पर हुआ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामनवमी पर पटना में दिखा सौहार्द, महावीर मंदिर के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगाए शर्बत के काउंटर
रामनवमी पर पटना में दिखा सौहार्द, महावीर मंदिर के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगाए शर्बत के काउंटर
Nalanda News: पटना की रहने वाली काजल की नालंदा में गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
पटना की रहने वाली काजल की नालंदा में गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3 भतीजा-भतीजी को काट दिया
बिहार: औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3 भतीजा-भतीजी को काट दिया
नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आ गई! किस दिन छोड़ रहे बिहार से CM की कुर्सी?
नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आ गई! किस दिन छोड़ रहे CM की कुर्सी?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
Bihar Board 10th Result: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Embed widget