एक्सप्लोरर

मधेपुरा में पत्नी के अवैध संबंध से नाराज था पति, धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी हत्या

Madhepura Crime: घटना के बाद आरोपी पास के ही मकई के खेत में छिपा हुआ था. सुबह जब वह पानी पीने के लिए निकला तो ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Madhepura Crime News: मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने सोमवार की देर रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना पैना पंचायत के हरदी टोला के चंदा गांव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पत्नी का किसी और से अवैध संबंध था, जिसके चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतका की पहचान बादल कुमार की 20 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. अंजली की शादी डेढ़ साल पहले सुनील मुनि के बेटे बादल कुमार से हुई थी.

छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद 

स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, हमेशा छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था. विवाद इतना बढ़ गया कि सोमवार की देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और नौबत मारपीट तक आ गई. इस बीच, गुस्साए बादल ने धारदार हथियार से अंजली का गला रेत दिया और फरार हो गया. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी के अलावा उनका छोटा बच्चा भी मौजूद था.

घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपी पास के ही मकई के खेत में छिपा हुआ था. सुबह जब वह पानी पीने के लिए निकला तो ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

इस मामले में मृतका के मायके वालों ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. ग्रामीणों के अनुसार अंजली शांत स्वभाव की थी. वह अपने पति और बच्चे के साथ गांव में रहती थी. उसके सास-ससुर मजदूरी करने पंजाब गए हैं. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बीती रात एक सनकी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के इस रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget