एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, सनकी शख्स ने जांता से कूच कर अपनी सास, पत्नी और दो बेटियों को मार डाला

Murder In Madhubani: मधुबनी में एक सनकी शख्स ने घर के 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मधुबनी जिले के सुखेत गांव की है.

Murder In Madhubani:  मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के वारिसलाल चौक से एक सनसनीखेज खबर सामने आई, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक सुखेत गांव में एक सनकी शख्स ने शुक्रवार (10 मई) की देर रात अपनी सास, पत्नी और दो संतान को मार डाला. आरोपी ने जांता (आटा पीसने वाला) पत्थर से कूचकर चोरों की हत्या की है. घटना को अंजाम देकर वो फरार हो गया है.

मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

मामले की सूचना के बाद तीन थानों की पुलिस के साथ डीएसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुलिस एफएसएल की टीम का इंतजार कर रही है. एफएसएल की टीम के आने के बाद सभी लाश का पंचनामा किया जाएगा. घटना को शख्स ने अपने ससुराल में अंजाम दिया है. बताया जाता है कि दामाद का ससुराल वालों से दहेज को लेकर मुकदमा चल रहा था. आरोपी दामाद पवन महतो, दरभंगा जिले का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि वो नशा करने का आदि है. हमेशा अपने ससुराल वालों से पैसों की मांग करता रहता था. कई बार उसको पैसा भी दिया गया था. मृतक के परिवार और आरोपी का पारिवारिक पेशा खजूर और तार के पेड़ से ताड़ी उतारने का है. हत्या करने के लिए जो पत्थर प्रयोग किया गया वो गांव में लगभग हर घर में उपयोग किया जाने वाला जांता है, जिससे चारों का सिर कुचल दिया गया.

चश्मदीद बच्चों ने दी घटना की जानाकरी

मृतक में प्रमिला देवी 60 वर्ष (सास), हिरण देवी उर्फ पिंकी 25 वर्ष (पत्नी), प्रिया कुमारी 4 वर्ष (पुत्री) और प्रीति कुमारी 6 वर्ष (पुत्री) शामिल है. घटना के वक्त घर में कुल छह लोग थे, जिसमें से चार लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि घटना की चश्मदीद सुहानी 8 वर्ष और सचिन 4 वर्ष जीवित है.

वहीं, आरोपी के साले संतोष का एक बेटा और बेटी घटना के समय अपनी दादी के साथ घर में थे. घटना के वक्त वे डर कर पलंग के नीचे छुप गए. दोनों बच्चे ने पुलिस को हत्यारोपी के बारे में जानकारी दी. एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में तीन थाना पुलिस के साथ अनुसंधान में लगी है. फलहाल एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'
बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'
बिहार: हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल से ऐसे होगा काम
बिहार: हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल से ऐसे होगा काम
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या कहा? 'आने वाले समय में मुख्यमंत्री…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या कहा? 'आने वाले समय में मुख्यमंत्री…'
शरजील इमाम के चाचा की CM नीतीश कुमार से अपील, 'दिल्ली जा रहे हैं तो इस मामले को...'
शरजील इमाम के चाचा की CM नीतीश कुमार से अपील, 'दिल्ली जा रहे हैं तो इस मामले को...'

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget