एक्सप्लोरर

खुद को ट्रक एसोसिएशन का अध्यक्ष बताकर रोका ओवरलोड ट्रक, 15 हजार में फाइनल की 'डील', फिर...

नाराज ट्रक ड्राइवरों ने स्थानीय लोगों की मदद से अवैध वसूली कर रहे लोगों को घेर लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले गई.

सुपौल: बिहार में इन दिनों ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ प्रशासन काफी सख्ती बरत रहा है. खासकर वैसे ट्रकों पर पुलिस की विशेष निगरानी है, जिन पर बालू लदे होते हैं. नया नियम-कानून लागू होने के बाद से कार्रवाई का सिलसिला जारी है. कार्रवाई की वजह से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, इन सब के अन्य ट्रक चालकों को भी पिसना पड़ रहा है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां बीती रात झारखंड से बोल्डर लेकर आ रहे ट्रक चालकों ने कुछ लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. 

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी अनुसार जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा-त्रिवेणीगंज मार्ग पर मंगलवार की देर रात कुछ युवकों ने खुद को बिहार ट्रक एसोसिएशन का अध्यक्ष बताते हुए बालू और गिट्टी लदे ट्रकों को रोक दिया और एमवीआई को फोन करने लगे. यह देख हंगामा शुरू हो गया. इधर, हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस सभी ट्रकों को जब्त कर थाने ले गई और एमवीआई ने सभी पर फाइन भी लगाया.

हालांकि, ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि त्रिवेणीगंज के बघला पुल के पास टाटा सफारी से पहुंचे तकरीबन छह युवकों ने बीच सड़क पर गिट्टी-बोल्डर आदि लदे ट्रक को ओवरलोड होने का बहाना बना कर रोकना शुरू किया और फिर ट्रक को छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग करने लगे. वहीं, बाद में 15 हजार पर 'डील' फाइनल होने लगा. पैसे लेकर उन्होंने कई ट्रकों को छोड़ भी दिया. ट्रक रोक कर अवैध वसूली करने वाले कुछ युवक खुद को ट्रक एसोसिएशन, बिहार का अध्यक्ष भी बता रहे थे. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस बात से नाराज ट्रक ड्राइवरों ने स्थानीय लोगों की मदद से अवैध वसूली कर रहे लोगों को घेर लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से भी युवकों ने अध्यक्ष होने की बात दोहराई, जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले गई और सुपौल एमवीआई को मामले की सूचना दी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अवैध वसूली का खेल किसकी मिलीभगत से चल रहा है .गौरतलब है कि सभी ट्रक झारखंड से बोल्डर ओर अन्य सामान लेकर सुपौल पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Weather Update: आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट, वज्रपात को लेकर चेतावनी

UP Bus Accident: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक, बिहार के 12 मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
Bihar News: 'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget